✕
Vice President Election 2025: साउथ से साउथ का मुकाबला
By EditorialPublished on
Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव की जंग अब दिलचस्प हो गई है। विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सुदर्शन रेड्डी का नाम सामने रखा है। अब मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा होगा। दोनों ही नेता दक्षिण भारत से आते हैं, ऐसे में उपराष्ट्रपति पद की लड़ाई में साउथ का रंग साफ दिखाई दे रहा है।

x

Vice President Election 2025 में अब तस्वीर साफ हो गई है। विपक्ष के INDIA गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। इस घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा होगा।
खरगे ने किया ऐलान :
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं। उनका कानूनी करियर बेहद लंबा और सराहनीय रहा है। उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम किया है। खरगे ने कहा कि रेड्डी ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए काम किया है।
सर्वसम्मति से तय हुआ नाम :
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि Vice President Election 2025 के लिए सुदर्शन रेड्डी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया है। सभी सहयोगी दल इस नाम पर सहमत हुए और उनका मानना है कि रेड्डी का अनुभव और उनकी निष्पक्ष छवि विपक्ष को मजबूत बनाएगी।
कौन हैं सुदर्शन रेड्डी :
बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ था। वे एक किसान परिवार से आते हैं। अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने हैदराबाद में शिक्षा हासिल की और 1971 में उस्मानिया यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने न्यायपालिका में कई अहम पदों पर काम किया। वे न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के जज रहे बल्कि गोवा के पहले लोकायुक्त भी बने।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
NDA से कड़ा मुकाबला :
इस बार का उपराष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प हो गया है क्योंकि मैदान में दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह मुकाबला राष्ट्रीय राजनीति में दक्षिण भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा। Vice President Election 2025 में जहां एनडीए सीपी राधाकृष्णन पर दांव खेल रहा है, वहीं विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी को उतारकर चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है। अब सबकी नजरें इस पर होंगी कि संसद के दोनों सदनों के सांसद किसे वोट देते हैं और उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन बैठता है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
