✕
Online Gaming Bill:गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा फैसला; कैबिनेट ने बिल को दी हरी झंडी
By EditorialPublished on
Online Gaming Bill : केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने Online Gaming Bill को मंजूरी दे दी है, जिसमें ऐसे गेम्स को प्रतिबंधित करने का प्रावधान है जो लत, आर्थिक नुकसान या समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इस बिल के जरिए सरकार का मकसद गेमिंग इंडस्ट्री को रेगुलेट करने के साथ-साथ सुरक्षित और जिम्मेदार गेमिंग माहौल तैयार करना है।

x

भारत सरकार ने Online Gaming Bill को मंजूरी देकर गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को हरी झंडी दी गई। इस बिल के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी को दंडनीय अपराध घोषित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इसे बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा।
क्या है Online Gaming Bill ?
इस नए कानून के तहत ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट किया जाएगा और उन गेम्स पर सीधा प्रावधान लागू होगा जो लत, आर्थिक नुकसान या समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। खासतौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और रियल कैश गेम्स को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है।
बिल के अनुसार कंपनियों को यह स्पष्ट करना होगा कि उनका गेम स्किल-बेस्ड है या चांस-बेस्ड। जैसे- चेस, क्विज़ और ई-स्पोर्ट्स जैसे स्किल गेम्स को अनुमति दी जाएगी, लेकिन बेटिंग या जुए से जुड़े गेम्स पर रोक लगेगी।
बच्चों और यूजर्स की सुरक्षा पर खास ध्यान :
- Online Gaming Bill में नाबालिगों के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
- नाबालिगों के लिए टाइम लिमिट और खर्च की सीमा तय होगी।
- सभी प्लेटफॉर्म पर KYC और डेटा प्रोटेक्शन अनिवार्य होगा।
- पैरेंटल कंट्रोल का फीचर अनिवार्य रूप से लागू करना होगा।
- किन गेम्स पर बैन लग सकता है?
- नए कानून के बाद ऐसे गेम्स पर रोक लगेगी जो-
- जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं।
- वर्चुअल मनी या रियल कैश बेटिंग पर आधारित हैं।
- खिलाड़ियों को लती बनाते हैं और आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।
- हिंसा या आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देते हैं।
गेमिंग इंडस्ट्री पर असर :
भारत की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का आकार इस वक्त 3 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है और करोड़ों यूजर्स इसमें सक्रिय हैं। लेकिन अब Online Gaming Bill के बाद इसका ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा।
- रेगुलेशन आने के बाद उपभोक्ताओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
- गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक लगेगी।
- इंडस्ट्री में पारदर्शिता और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
- स्किल-बेस्ड और ई-स्पोर्ट्स कंपनियों को फायदा होगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों जरूरी था Online Gaming Bill ?
अब तक ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री बिना किसी स्पष्ट रेगुलेशन के काम कर रही थी। इसका नतीजा यह हुआ कि कई यूजर्स शोषण और धोखाधड़ी का शिकार हुए। खासतौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े केस बढ़ रहे थे, जिससे आर्थिक नुकसान और सामाजिक समस्याएं सामने आ रही थीं।
नए बिल के लागू होने के बाद यह इंडस्ट्री एक कानूनी ढांचे में काम करेगी। इससे न सिर्फ असली कंपनियों को फायदा होगा बल्कि खिलाड़ियों का भी भरोसा बढ़ेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
