✕
भायंदर में नंदोत्सव का आयोजन
By EditorialPublished on
एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट, भायंदर क्षेत्रीय समिति द्वारा नंदोत्सव का आयोजन मिरा भायंदर स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की उपस्थिति रही।

x

मुंबई। एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट, भायंदर क्षेत्रीय समिति द्वारा नंदोत्सव का आयोजन मिरा भायंदर स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ रामप्रकाश बूबना एवं उनकी पत्नी शारदा बूबना एवं अन्य मुख्य अतिथियों रवि बजाज, मदन भूतड़ा, अमरचंद रांधड़, सुभाष केड़िया, विकास जैन, कन्हैयालाल सराफ आदि ने बालगोपाल कृष्ण के अभिषेक एवं पूजन से किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में कलाकारों द्वारा कृष्ण-रुक्मिणी विवाह, कृष्ण-सुदामा मिलाप और कृष्ण-राधा के प्रेम और वियोग का चित्रण किया गया। उसके अलावा राधा-गोपियों के नृत्य का मंचन किया गया। बाल कृष्ण द्वारा मटकी फोड़कर नंदोत्सव संपन्न किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदू पोद्दार ने स्वागत किया।
संस्था के उपाध्यक्ष रमेश कोठारी, मुकेश मित्तल, योगेश राजगढ़िया, विमल अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, कार्याध्यक्ष डॉ. सुशील अग्रवाल, महासचिव संजय गर्ग, सहसचिव सुधीर सोंथालिया, कमलकिशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संपत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुमन कोठारी, प्रचार प्रमुख संदीप सराफ आदि ने उत्सव का संयोजन किया। संस्था के संरक्षक डॉ. निरंजन अग्रवाल का योगदान भी सराहनीय रहा। संचालन राजेश डिडवानिया ने किया।
कार्यक्रम में सतीश बंका, गौतम सारस्वत, अजय लालगड़िया, नवलकिशोर अग्रवाल का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र मेहता एवं रवि व्यास ने भी कृष्ण दर्शन का लाभ लिया। समापन महाप्रसाद के साथ किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
