✕
फिल्मों की कमाई का खुलासा; मंडे कलेक्शन ने खोला सच
By EditorialPublished on
Monday Box Office Collection सामने आ चुका है और रिजल्ट चौंकाने वाला है। जहां बड़ी बजट की फिल्म वॉर 2 मंडे टेस्ट में फेल हो गई, वहीं कुली की कमाई भी गिरावट के साथ दर्ज हुई। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि वीकेंड पर धमाल मचाने वाली फिल्मों का असली इम्तिहान मंडे पर क्यों फेल हो गया? आइए जानते हैं बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

x

Monday Box Office Collection रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार का रिजल्ट काफी दिलचस्प है। सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं—एक्शन थ्रिलर वॉर 2, सुपरस्टार रजनीकांत की कुली, एनिमेटेड महावतार नरसिम्हा और रोमांटिक फिल्म सैयारा। चारों फिल्मों का मंडे टेस्ट इस हफ्ते की कमाई का असली इम्तिहान था। आइए जानते हैं किस फिल्म ने मंडे को सबसे ज्यादा कमाई की और किसका ग्राफ नीचे गिर गया।
वॉर 2 का मंडे टेस्ट :
अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर 2 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े स्टार्स हैं। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया लेकिन मंडे को इसकी चमक फीकी पड़ गई। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले मंडे को केवल 8.4 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही वॉर 2 की पांच दिन की कुल कमाई 183.17 करोड़ रुपये हो गई। साफ है कि मंडे टेस्ट में यह फिल्म कमजोर साबित हुई।
कुली का बॉक्स ऑफिस हाल :
रजनीकांत की कुली भी 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और शुरू से ही यह वॉर 2 से आगे रही है। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिर भी इसने वॉर 2 से ज्यादा कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले मंडे को कुली ने 12.15 करोड़ का कारोबार किया। अब तक 5 दिनों में इस फिल्म की कुल कमाई 206.65 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
महावतार नरसिम्हा का चौथे मंडे का जलवा :
एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके हुए है। चौथे रविवार को फिल्म ने 8.15 करोड़ कमाए थे। वहीं चौथे सोमवार को इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ रहा। 25 दिनों में महावतार नरसिम्हा की कुल कमाई अब 212.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। लंबे समय तक टिके रहना और लगातार करोड़ों की कमाई करना इस फिल्म को बड़ी हिट बना रहा है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सैयारा का ग्राफ नीचे :
अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव स्टोरी सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। शुरुआती हफ्तों में इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विदाई की ओर है। सोमवार को इसका कलेक्शन केवल 17 लाख रुपये रहा।Monday Box Office Collection के नतीजे बताते हैं कि रजनीकांत की कुली ने वॉर 2 पर बढ़त बनाए रखी है, जबकि एनिमेटेड महावतार नरसिम्हा अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर सैयारा लगभग खत्म हो चुकी है। साफ है कि मंडे टेस्ट ने एक बार फिर साबित किया कि दर्शकों की कसौटी पर टिकना ही किसी फिल्म की असली सफलता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
