✕
Asia Cup 2025 : जितेश शर्मा की टीम इंडिया में वापसी, फैंस में खुशी
By EditorialPublished on 19 Aug 2025 5:30 AM IST
Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया गया है। इस बार सेलेक्टर्स ने कई चौंकाने वाले फैसले किए हैं। शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जितेश शर्मा की टीम में वापसी हुई है। वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नामों को जगह नहीं मिली।

x

Asia Cup 2025 : BCCI ने 9 सितंबर से शुरू होने वाले Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस बार टीम सेलेक्शन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं। शुभमन गिल को बतौर उपकप्तान टी20 टीम में जगह दी गई है जबकि जितेश शर्मा की भी वापसी हुई है। वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
गिल और जितेश की धमाकेदार वापसी :
Asia Cup 2025 के लिए घोषित इस स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल की वापसी और उपकप्तान बनना है। आईपीएल 2025 में गिल ने 650 से ज्यादा रन बनाकर खुद को साबित किया था। गिल को उपकप्तान बनाना इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे वक्त तक जिम्मेदारी देना चाहता है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई थी।
राहुल-अय्यर-जायसवाल को झटका :
Asia Cup 2025 टीम में जगह न मिलना केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका है। तीनों का हालिया प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। राहुल और अय्यर ने आईपीएल 2025 में खूब रन बनाए, जबकि जायसवाल ने भी आक्रामक अंदाज में प्रभावित किया। इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने इन तीनों को टीम से बाहर कर दिया। इसी तरह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को भी मौका नहीं मिला।
स्पिनर्स की भरमार, तेज गेंदबाज कम :
Asia Cup 2025 की टीम में 4 ऑलराउंडर और सिर्फ 3 तेज गेंदबाज चुने गए हैं। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पेस अटैक संभालेंगे। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल किए गए हैं। बल्लेबाजी लाइनअप में सूर्यकुमार यादव, गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मजबूती देंगे।
कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में :
Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। वे हाल ही में टी20 फॉर्मेट में टीम की कमान संभालते आ रहे हैं। गिल उपकप्तान रहेंगे, जबकि संजू सैमसन और जितेश शर्मा दो विकेटकीपर विकल्प के तौर पर मौजूद होंगे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

Editorial
Next Story
Related News
X
