दहिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया
मुंबई। दहिसर सभा भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन जयश्री डुंगरवाल व प्रेमा बाफना के नमस्कार महामंत्र से शुरु हुआ। मंगलाचरण वनिता डूंगरवाल, चंदा कच्छारा, सविता बोहरा और मंजू चोरडिया ने किया। दहिसर महिला मंडल अध्यक्ष नयना बंब ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि तरुणा बोहरा ने विचार रखे। मंत्री अंकिता बोहरा ने कविता प्रस्तुत की। संचालन सारिका दूगड़ एवं श्वेता डूंगरवाल ने तथा आभार ज्ञापन चंदा कच्छारा ने किया। कोषाध्यक्ष कांता डुंगरवाल सहित महिलाओं की उपस्थिति रही।
Next Story