✕
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का अलीपुरद्वार में एफओएसटीएसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित
By EditorialPublished on
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पू. सी. रेलवे) ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में अलीपुरद्वार (एपीडीजे) मंडल रेलवे अस्पताल में खाद्य संरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन (एफओएसटीएसी) कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका लक्ष्य भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अंतर्गत ‘ईट राइट स्टेशन’ और ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाणपत्रों की तैयारी को सुदृढ़ करना था।

x

मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पू. सी. रेलवे) ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में अलीपुरद्वार (एपीडीजे) मंडल रेलवे अस्पताल में खाद्य संरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन (एफओएसटीएसी) कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका लक्ष्य भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अंतर्गत ‘ईट राइट स्टेशन’ और ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाणपत्रों की तैयारी को सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन एफओएसटीएसी प्रशिक्षिका देबारती कुंडु ने किया तथा तकनीकी सहयोग एफएसएसएआई ऑडिटर कल्पना प्रजापति ने किया। मैरिको लिमिटेड के सहयोग से यूनिमोडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में अलीपुरद्वार मंडल के विभिन्न स्टेशनों के खाद्य संचालकों, ज़ोनल प्रशिक्षण केंद्र, अलीपुरद्वार अस्पताल के रसोईघर कर्मी एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित डॉ. जिबेश कुमार सरकार (एसीएमएस/ अलीपुरद्वार), डॉ. सुमित प्रियदर्शी (सीनियर डीएमओ/अलीपुरद्वार), हेमंत कुमार कनौजिया (एएचओ/मुख्यालय/मालीगाँव), श्री दीपंकर दे (खाद्य सुरक्षा अधिकारी/ अलीपुरद्वार), श्रीमती रीना पॉल (सहायक नर्सिंग अधिकारी/ अलीपुरद्वार) एवं श्री आलोक नंदन सिंह (एएचओ/ अलीपुरद्वार) मुख्य रूप से मौजूद थे।
एफओएसटीएसी प्रशिक्षण ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणपत्र प्राप्त करना मुख्यतः अनिवार्यता है, जिसमें पूर्व-ऑडिट एवं अंतिम तृतीय-पक्ष ऑडिट शामिल हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने नेटवर्क में निरंतर प्रमाणित स्टेशनों का विस्तार किया है। जून, 2023 में गुवाहाटी इस जोन का पहला ‘ईट राइट स्टेशन’ बना था, जिसके बाद लामडिंग, हरिश्चंद्रपुर, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया, मरियानी, समसी, कामाख्या और न्यू तिनसुकिया स्टेशन प्रमाणित हो चुके हैं। प्रत्येक प्रमाणन उन स्टेशनों को मान्यता देता है जो लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं और प्रशिक्षित खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
