दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय
रायबरेली। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डन रीच में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे “ब्लू चिप रेलवे” के रूप में देश के शीर्ष तीन माल ढुलाई जोनों में शामिल है और वर्ष 2024-25 में 212.37 मिलियन टन माल लोडिंग हासिल की है। जुलाई 2025 तक 136 किमी डबलिंग/तीसरी लाइन पूरी की गई। यात्रियों की सुविधा हेतु 49 फुटओवर ब्रिज, 22 लिफ्ट, 13 एस्केलेटर, 42 प्लेटफार्म की ऊँचाई बढ़ाने तथा 33 प्लेटफार्म विस्तार का कार्य संपन्न हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 रोड ओवर ब्रिज, 38 अंडरपास और 45 लेवल क्रॉसिंग समाप्त की गईं। अब तक 6 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गईं और 72 स्टेशन “अमृत भारत स्टेशन योजना” में विकसित किए जा रहे हैं। RPF ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” और “जीवन रक्षा” में उल्लेखनीय कार्य किया। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
Editorial

Editorial

Next Story