Trump Putin Meeting : जेलेंस्की NATOसे हुए बाहर
Trump Putin Meeting : Trump Putin Meeting के बाद रूस-यूक्रेन जंग में नया मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन को एक सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है, जो नाटो के सदस्य देशों के बीच मौजूद ज्वाइंट डिफेंस डील जैसी होगी। हालांकि यह सीधे तौर पर नाटो में शामिल होने जैसा कदम नहीं होगा, लेकिन इसे युद्ध के समीकरण बदलने वाला माना जा रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएफपी के अनुसार, Trump Putin Meeting के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल रहीं। एक राजनयिक सूत्र ने खुलासा किया कि अमेरिका ने यूक्रेन को "गैर-नाटो आर्टिकल-5" जैसी सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है।
पुतिन ने भी दिखाई सहमति :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस प्रस्ताव पर अप्रत्याशित सहमति जताई है। इटली की पीएम मेलोनी ने कहा कि इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य सामूहिक सुरक्षा को परिभाषित करना है, ताकि भविष्य में यदि रूस दोबारा हमला करता है तो यूक्रेन को अमेरिका और उसके सहयोगियों का पूरा समर्थन मिले।
यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा पर चर्चा :
Trump Putin Meeting के दौरान और उसके बाद ट्रंप ने साफ कर दिया कि वे यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका और यूरोप मिलकर यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा प्रदान करेंगे। अलास्का में पुतिन से मुलाकात से पहले भी ट्रंप ने जेलेंस्की को फोन कर संयुक्त सुरक्षा प्रस्ताव का मुद्दा उठाया था।
इसके बाद ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ भी चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि अमेरिका इस दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार है। इस प्रस्ताव के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह युद्ध को खत्म करने का रास्ता खोलेगा या फिर सिर्फ एक और राजनीतिक दांव होगा।

‘रहस्य बना हुआ है प्रस्ताव कैसे काम करेगा’ :
एक अन्य सूत्र ने एएफपी को बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह सुरक्षा गारंटी व्यावहारिक तौर पर कैसे लागू होगी और आखिरकार पुतिन इसके लिए क्यों तैयार हुए हैं। सभी जानते हैं कि पुतिन नाटो के खिलाफ हैं, ऐसे में उनका यह रुख सभी को चौंकाने वाला है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
वैश्विक राजनीति में बड़ा मोड़ :
Trump Putin Meeting को इस समय दुनिया की सबसे अहम घटनाओं में गिना जा रहा है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का प्रस्ताव और रूस का उस पर सहमत होना, आने वाले दिनों में युद्ध की दिशा बदल सकता है। वहीं, जेलेंस्की 18 अगस्त को वॉशिंगटन जाकर ट्रंप से मुलाकात करेंगे, जिसे निर्णायक कदम माना जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story