Multibagger Stocks
Multibagger Stocks:
शेयर बाजार को हमेशा जोखिम भरा खेल कहा जाता है, लेकिन समझदारी से किया गया लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट निवेशकों को मालामाल बना सकता है. Multibagger Stocks की तलाश में रहने वाले निवेशकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. हम यहां जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत कभी 10 रुपये से भी कम थी और आज यह हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है. यह शेयर है गैब्रियल इंडिया लिमिटेड का, जिसने महज कुछ सालों में ही निवेशकों की दौलत कई गुना कर दी है.

गदर काट रहा है गैब्रियल इंडिया का शेयर :
गैब्रियल इंडिया का शेयर फिलहाल 1075.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पांच साल पहले यह शेयर मात्र 89 रुपये पर बिक रहा था. यानी इस दौरान इसने लगभग 1100% का रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने पांच साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू करीब 12 लाख रुपये हो चुकी होती. केवल पांच साल में 11 लाख रुपये का मुनाफा निवेशकों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.
कुछ महीनों में ही दोगुना पैसा :
गैब्रियल इंडिया का यह शेयर सिर्फ लंबे समय में ही नहीं, बल्कि छोटे समय में भी शानदार तेजी दिखा रहा है. बीते छह महीनों में इस स्टॉक ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. यानी जिसने महज चार महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए थे, उसकी वैल्यू अब 2 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई है. लगातार बढ़ते शेयर दामों ने इसे मार्केट का Multibagger Stocks बना दिया है.
क्यों भाग रहा है गैब्रियल इंडिया का शेयर ?
ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स बनाने वाली यह कंपनी पिछले कुछ सालों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसकी बैलेंस शीट मजबूत है और कंपनी की सेल्स व प्रॉफिट ग्रोथ भी अच्छी रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकवरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े पार्ट्स की डिमांड बढ़ने से कंपनी को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा इस स्टॉक पर बना हुआ है और यह तेजी से ऊपर जा रहा है.
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
Multibagger Stocks की लिस्ट में शामिल :
गैब्रियल इंडिया अब उन चुनिंदा शेयरों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्हें मार्केट में Multibagger Stocks कहा जाता है. ऐसे स्टॉक्स निवेशकों को लंबी अवधि में कई गुना रिटर्न देकर करोड़पति बना सकते हैं. स्टॉक मार्केट के जानकार हमेशा सलाह देते हैं कि निवेशक धैर्य के साथ ऐसे शेयरों को पकड़कर रखें, क्योंकि यही शेयर आगे चलकर बड़ी दौलत बनाने का काम करते हैं.
हालांकि, शेयर बाजार का हर निवेश जोखिम भरा होता है. किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को अपना रिसर्च करना चाहिए और केवल भरोसेमंद सलाह के बाद ही निवेश करना चाहिए. बाजार की अस्थिरता को देखते हुए हमेशा लॉन्ग टर्म सोच के साथ निवेश करना समझदारी होती है.
Editorial

Editorial

Next Story