Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज़ के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। महज तीन दिनों में ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर न सिर्फ कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार हो गई है। सुपरस्टार रजनीकांत के करिश्माई अंदाज़ और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स की बदौलत ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई के साथ इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर दिया


Coolie Box Office Collection
Coolie Box Office Collection : लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसकी गूंज पूरे देशभर में सुनाई दे रही है। सुपरस्टार रजनीकांत की इस पावर-पैक्ड फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कलेक्शन के साथ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं अब Coolie Box Office Collection तीसरे दिन 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग :
रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इस साल भारत की किसी भी फिल्म के पहले दिन की कमाई से सबसे ज्यादा है। इसी के साथ फिल्म ने न सिर्फ तमिल बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
स्वतंत्रता दिवस पर हुआ बंपर फायदा :
दूसरे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी का बड़ा फायदा कुली को मिला। फिल्म ने 54.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही दो दिनों में ही Coolie Box Office Collection 120 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
तीसरे दिन की कमाई और कुल आंकड़ा :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे तक फिल्म ने 26.68 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके साथ ही कुली का कुल घरेलू कलेक्शन 146.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं और फाइनल कलेक्शन इससे और ज्यादा हो सकता है।
अजित कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ा :
Coolie Box Office Collection की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि फिल्म ने तमिल इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को पीछे छोड़ दिया। अजित कुमार की उस फिल्म ने 147.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब कुली तीसरे ही दिन इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।
अन्य सुपरस्टार्स को दिया झटका :
कुली ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ तीन दिन में ही धनुष, कमल हासन और सूर्या जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ने कुबेरा, ड्रैगन, विदामुयार्ची, ठग लाइफ, रेट्रो, टूरिस्ट फैमिली, वीरा धीरा सूरन जैसी टॉप फिल्मों को मात दे दी थी।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन :
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेश कनगराज की यह फिल्म लगभग 375 करोड़ रुपये के मेगा बजट में तैयार की गई है। वहीं सैक्निल्क के अनुसार फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 245 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। तीसरे दिन के आंकड़े जोड़ने के बाद यह बजट का लगभग 75% निकाल चुकी है। सुपरस्टार रजनीकांत की दमदार एक्टिंग और लोकेश कनगराज के निर्देशन का कमाल मिलकर Coolie Box Office Collection को लगातार नए मुकाम पर ले जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कुली 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story