Independence  Day
रायबरेली। मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ), रायबरेली में 15 अगस्त को सरस्वती ऑडिटोरियम परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम, स्काउट्स व गाइड्स, ज्ञानदा बाल मंदिर के बच्चे व एमसीएफ सांस्कृतिक संगठन देशभक्ति गीत, लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा, सदस्यगण, अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि व उनके परिजन शामिल होंगे।

2 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली, रंगोली, राखी निर्माण, कला प्रदर्शनी, व क्विज़ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सेल्फ़ी बूथ भी लगाए गए जहाँ लोग तिरंगे संग फोटो लेकर harghartiranga.com पर अपलोड कर भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशासनिक भवन सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 13 से 15 अगस्त तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story