बारिश में तिरंगे संग राहुल का संकल्प; राजनीति में हलचल
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में एक भावुक और जोश से भरपूर नजारा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ तिरंगा फहराने पहुंचे। तेज बारिश के बावजूद राहुल गांधी बिना छाते के खड़े रहे और पूरी शान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दृश्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।
बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।"
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आज़ादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आज़ादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। जय हिंद! जय भारत!"
पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराने का यह कार्यक्रम बेहद खास रहा। तेज बारिश के बावजूद राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी निष्ठा और गर्व के साथ खड़े रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से माहौल को गूंजा दिया। इस दृश्य ने यह संदेश दिया कि मौसम चाहे जैसा भी हो, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर परिस्थिति में अडिग रहना चाहिए।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस समारोह ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक छवि प्रस्तुत की है। खासकर राहुल गांधी का बारिश में भीगकर तिरंगा फहराना, यह दर्शाता है कि वे अपने देश और उसके प्रतीकों के प्रति कितनी गहरी श्रद्धा रखते हैं।
राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस का यह कार्यक्रम न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा, बल्कि यह देशभर के नागरिकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इस पल को साझा किया और इसे देशभक्ति की मिसाल बताया।
Editorial

Editorial

Next Story