✕
देशभक्ति का जश्न; मध्य रेल महाप्रबंधक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
By EditorialPublished on 15 Aug 2025 5:30 AM IST
मध्य रेल स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में देशभक्ति का माहौल छा गया। महाप्रबंधक धर्म वीर मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मध्य रेल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, सुरक्षा पहलों और यात्री सुविधाओं को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।

x

मध्य रेल स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई स्थित मध्य रेल मुख्यालय में देशभक्ति का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 15 अगस्त 2025 को मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्म वीर मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी रेलकर्मियों, उनके परिजनों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री मीना ने गर्व के साथ कहा कि मध्य रेल अग्रणी रेलवे जोन है, जिसने 3 फरवरी 2025 को रेलवे विद्युतीकरण की शताब्दी मनाई। यह उपलब्धि नवीनता और सेवा उत्कृष्टता के प्रति मध्य रेल की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मध्य रेल भारतीय रेल का पहला जोन है जिसे संपूर्ण ट्रैक-रूट को ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली में लाने के लिए ‘ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन’ (ATP) कार्य सौंपा गया है।
महाप्रबंधक ने कहा कि मध्य रेल स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर यह साझा करते हुए गर्व हो रहा है कि मध्य रेल को “बेस्ट शेड होमिंग कोचिंग लोको” और “लोको कैब मॉडिफिकेशन” में दूसरा स्थान तथा “बेस्ट शेड होमिंग कन्वेंशनल लोको” में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने आधारभूत संरचना विकास में उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 245 किलोमीटर नई लाइन/मल्टीट्रैकिंग और 193 किलोमीटर रेलवे विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है।
यात्री सुविधाओं में लिफ्ट, एस्केलेटर, FOB, ROB, RUB और व्हिसलिंग बोर्ड जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है। साथ ही, ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे, महिला डिब्बों में टॉक-बैक सिस्टम और आरपीएफ के "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते", "ऑपरेशन अमानत" तथा "मेरी सहेली" जैसी पहलों की सराहना की गई।
उन्होंने “रेल वन ऐप” के जरिए सभी यात्री सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने और “वोकल फॉर लोकल” पहल के तहत 157 स्टेशनों पर 161 स्टॉल खोलकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की जानकारी दी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
मध्य रेल स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दीवारों से परे’ के तहत संत ज्ञानेश्वर की शिक्षाएं, चिपको आंदोलन, वीर सावरकर और महात्मा गांधी के योगदान तथा ‘मेक इन इंडिया’ और वंदे भारत ट्रेनों का भविष्य दर्शाया गया। आरपीएफ के डॉग शो में प्रशिक्षित कुत्तों ‘सिम्बा’ और ‘हैप्पी’ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर CRWWO की अध्यक्षा श्रीमती आशा मीना, अपर महाप्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी, प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का सीधा प्रसारण मध्य रेल के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सके।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
