युवाओं को नौकरी, GST में सुधार; लाल किले से मोदी का संदेश
PM Modi Independence Day Speech 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र के विकास, सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और युवाओं के भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है और हर नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा ऐलान :
अपने PM Modi Independence Day Speech 2025 में प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" लॉन्च की। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना के तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपए सरकार की ओर से मिलेंगे। यह पहली बार है जब सरकार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवाओं को सीधी आर्थिक मदद दे रही है।
ऊर्जा और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर :
पीएम मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ी है, हाइड्रोपावर और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश हुआ है, और 10 नए परमाणु रिएक्टर कार्यरत हैं। लक्ष्य है कि 2047 तक न्यूक्लियर क्षमता 10 गुना बढ़ाई जाए।
उन्होंने क्रिटिकल मिनरल मिशन के तहत 1,200 से अधिक स्थानों पर आवश्यक खनिजों की खोज जारी होने की जानकारी दी। साथ ही 2047 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने और मेड इन इंडिया जेट इंजन निर्माण का लक्ष्य रखा।
राष्ट्रीय सुरक्षा और ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ :
PM Modi Independence Day Speech 2025 में प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि सेना को खुली छूट दी गई है, जिसके तहत दुश्मन के इलाके में जाकर आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। उन्होंने "मिशन सुदर्शन चक्र" के तहत युद्ध तकनीक के विस्तार और देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
अर्थव्यवस्था और GST सुधार :
प्रधानमंत्री ने दिवाली से पहले "नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म" लागू करने की घोषणा की, जिससे MSME सेक्टर को खास लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई नियंत्रण में है, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत है, और वैश्विक एजेंसियां भारत की आर्थिक नीतियों की सराहना कर रही हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अन्य प्रमुख घोषणाएं :
  • 2030 का क्लीन एनर्जी लक्ष्य 2025 में ही पूरा कर लिया गया।
  • समुद्र मंथन मिशन से तेल और गैस के नए भंडार की खोज जारी।
  • फर्टिलाइजर में आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील।
  • सभी भारतीय भाषाओं के विकास और ज्ञान-विज्ञान में योगदान पर जोर।
  • मोटापे को बढ़ता संकट बताते हुए तेल के उपयोग में 10% कमी की सलाह।
  • पूर्वी भारत और पिछड़े जिलों के लिए विशेष विकास योजनाएं।
  • सिंधु समझौते पर स्पष्ट रुख — भारत के हक का पानी किसानों के लिए इस्तेमाल होगा।
PM Modi Independence Day Speech 2025 ने साफ कर दिया कि सरकार का फोकस युवाओं के रोजगार, तकनीकी आत्मनिर्भरता, ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत अर्थव्यवस्था पर है। इस भाषण को देश के भविष्य के लिए रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story