✕
सिंकू, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयाँ), रेलवे बोर्ड ने रेल डिब्बा कारखाना का किया दौरा
By EditorialPublished on
सीताराम सिंकू, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयाँ), रेलवे बोर्ड ने आज रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला का दौरा किया।रे डि का पहुँचने पर, सिंकू ने वर्कशॉप में कोच निर्माण प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया।
_202508141333291103.jpg)
x
_202508141333291103.jpg)
कपूरथला। सीताराम सिंकू, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयाँ), रेलवे बोर्ड ने आज रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला का दौरा किया।रे डि का पहुँचने पर, सिंकू ने वर्कशॉप में कोच निर्माण प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रे डि का द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कोचों, विशेष रूप से वंदे भारत आदि के निर्माण की जाँच की, साथ ही शेल असेंबली शॉप में बनाये जा रहे अनेक डिब्बों के कोच शेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सी एन सी मशीनों, प्रेस और अन्य मशीनों में शेल घटकों के निर्माण की भी जाँच की। सिंकू ने कोचों के तीव्र निर्माण के लिए आर सी एफ के बुनियादी ढाँचे की प्रशंसा की और इस प्रक्रिया में बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
बाद में, उनके समक्ष रे डि का पर एक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसमें चालू वित्त वर्ष में उत्पादन और नए प्रकार के कोचों के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। सिंकू ने मुख्य मुद्दों पर महाप्रबंधक एस एस मिश्र और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की और उन्होंने रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में, उन्होंने आर सी एफ को यात्रियों की पूर्ण संतुष्टि के लिए कोचों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम निर्माण प्रथाओं का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2102 कोचों के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए रेल डिब्बा कारख़ाना की सराहना भी की ।
सीताराम सिंकू ने बाद में आर सी एफ की मान्यता प्राप्त यूनियन / एसोसिएशनों के साथ बैठक भी की।

Editorial
Next Story
Related News
X
