✕
वाशी में पर्यूषण महापर्व की तैयारी
By EditorialPublished on
तेरापंथ समाज वाशी द्वारा पर्यूषण महापर्व पर आठ दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए मीटिंग अणुव्रत सभागार वाशी में रखी गई।

x

मुंबई। तेरापंथ समाज वाशी द्वारा पर्यूषण महापर्व पर आठ दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए मीटिंग अणुव्रत सभागार वाशी में रखी गई। वाशी सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने बताया कि 20 से 28 अगस्त तक के सभी कार्यक्रम भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के भवन में आयोजित किए जाएंगे। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने बताया कि धर्म आराधना मुमुक्षु भावना, मुमुक्षु शेफाली, मुमुक्षु प्रेक्षा, मुमुक्षु अर्चना करवायेंगे।
युवक परिषद अध्यक्ष ललित चंडालिया के अनुसार वाशी एवं नवी मुंबई का तेरापंथ समाज उपस्थित रहेगा। महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाटेड़ ने बताया कि सभी संघीय संस्थाओं के कार्यकर्ता सक्रिय है।
Next Story
Related News
X

