✕
स्वतंत्रता दिवस पर PAK का प्रोपेगेंडा शो; जाने विस्तार से
By EditorialPublished on
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 2025 पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में एक बार फिर भारत पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए संघर्षों के लिए पूरी तरह भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कई बेबुनियाद दावे किए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया।

x

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त खाने के बाद भी अपनी नीतियों में कोई बदलाव करता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) 2025 के अवसर पर एक बार फिर भारत के खिलाफ जहरीला बयान दिया। उन्होंने अपने भाषण में पाकिस्तान की जीत का झूठा राग अलापते हुए कहा कि चार दिन के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की जनता को बधाई देते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया, “मैं पाकिस्तान की आज़ादी के 78 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। मैं राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्र को एकजुट किया और एक असंभव से लगने वाले सपने को साकार किया।”
भारत पर झूठा आरोप :
अपने संबोधन में शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के लिए पूरी तरह भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया, “भारत ने हम पर जंग थोपी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत ने हमारी आज़ादी की पवित्रता को मजबूत किया और लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाया।”
शहबाज ने आगे कहा कि “अल्लाह के करम से हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन के घमंड को चकनाचूर कर दिया। हमारे सैनिकों और वायु सेना के योद्धाओं ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।”
ऑपरेशन सिंदूर की असली कहानी :
दरअसल, हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई थी, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसमें सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।
पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाक के कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया और उसे भारी नुकसान पहुंचाया। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक गहरी सैन्य और रणनीतिक हार साबित हुआ था।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा जारी :
इसके बावजूद पाकिस्तान की सरकार और सेना लगातार झूठा प्रचार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अपनी जीत बताने का प्रयास कर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयानबाजी पाकिस्तान की जनता को गुमराह करने और आंतरिक असंतोष से ध्यान हटाने के लिए की जा रही है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए न केवल आतंक के ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि यह भी साबित किया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। पाकिस्तान की ओर से लगातार फैलाए जा रहे झूठे दावे सच्चाई को नहीं बदल सकते।

Editorial
Next Story
Related News
X
