Electrical Safety
मुंबई। गणेशोत्सव से पहले अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने मिलकर एक सुरक्षा पहल शुरू की है। इसके तहत गणेश मंडलों के स्वयंसेवकों को बिजली सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ खार, सांताक्रूज, चेंबूर, दहिसर और बोरिवली में हो रहा है। 30 मिनट के सत्रों में स्वयंसेवकों को सुरक्षित वायरिंग, उचित विद्युत भार, मौसम-रोधी सामग्री का उपयोग और आपातकाल में सही प्रतिक्रिया सिखाई जा रही है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के एक प्रतिनिधि ने कहा, “हम सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि गणेश मंडल के स्वयंसेवकों को जरूरी ज्ञान और बेहतरीन तरीके सिखाकर उन्हें सक्षम बनाना, ताकि वे बिजली की व्यवस्थाओं को सुरक्षित रूप से संभाल सकें और बिना किसी दुर्घटना के उत्सव सुनिश्चित कर सकें।”
Next Story