जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में वोटिंग में हुई खामियों पर कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं. रेड्डी ने आरोप लगाया कि वोटों में 12.5% का अंतर लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है.


वोट घोटाले पर गरमा-गरमी; नायडू-राहुल पर आरोप
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार (13 अगस्त 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. रेड्डी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में हुए वोट घोटाला पर चुप्पी साधे हुए हैं और केवल दिल्ली व अन्य राज्यों के मुद्दों पर ही बयान दे रहे हैं.
रेड्डी का कहना है कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी के जरिए राहुल गांधी से संपर्क में हैं. उन्होंने सवाल किया कि जब आंध्र प्रदेश में वोट गिनती में गंभीर खामियां सामने आई हैं, तो राहुल गांधी इस पर क्यों नहीं बोलते?
राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल :
जगन मोहन रेड्डी ने कहा, "राहुल गांधी दिल्ली में ‘वोट चोरी’ की बात करते हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में घोषित और गिने गए वोटों में 12.5% का अंतर क्यों नहीं उठाते? यह अंतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद गंभीर है, जबकि वास्तविक अंतर केवल 2.5% था."
उन्होंने इसे स्पष्ट तौर पर एक वोट घोटाला करार दिया और कहा कि ऐसे मामलों में विपक्षी नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे जनता के अधिकारों की रक्षा करें, चाहे वह किसी भी राज्य में क्यों न हो.
राहुल गांधी का फिक्शनल वीडियो :
इसी दिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक फिक्शनल वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में कथित तौर पर बीजेपी नेताओं को चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ मिलकर नकली वोट डालते हुए दिखाया गया. इसमें एक 50 वर्षीय मतदाता ‘गरीब दास’ और उनकी पत्नी की कहानी दिखाई गई, जिन्हें उनके वोट डालने का अधिकार नहीं मिला क्योंकि उनके वोट पहले ही किसी और ने डाल दिए थे.
वीडियो के अंत में बूथ लेवल अधिकारी और अन्य लोग साजिश करते हुए दिखते हैं और चुनाव आयोग को "इलेक्शन चोरी आयोग" कहा जाता है. राहुल गांधी ने इस वीडियो के साथ लिखा, "किसी के वोट की चोरी उनके अधिकार और पहचान की चोरी के बराबर है."
जगन मोहन रेड्डी का पलटवार :
राहुल गांधी के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अगर वह सच में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं, तो उन्हें आंध्र प्रदेश में हुए वोट घोटाला पर भी खुलकर बोलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक सुविधा के अनुसार मुद्दे उठाते हैं और असल में ईमानदार राजनीति करने से बचते हैं. रेड्डी ने यह भी जोड़ा कि चंद्रबाबू नायडू का राहुल गांधी से रेवंथ रेड्डी के माध्यम से संपर्क में रहना इस पूरे मामले पर सवाल खड़े करता है.
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी :
रेड्डी ने जोर देते हुए कहा कि वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी केवल एक राज्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे लोकतांत्रिक तंत्र के लिए खतरा है. उन्होंने आंध्र प्रदेश में घोषित और गिने गए वोटों के बीच 12.5% अंतर को "गंभीर लोकतांत्रिक संकट" बताया और कहा कि अगर ऐसे वोट घोटाला को नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले चुनावों में जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा.
Editorial

Editorial

Next Story