Maruti e-Vitara: 500KM रेंज; लॉन्च डेट का खुलासा!
मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e-Vitara लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार पेश की गई Maruti e-Vitara को भारत में ही नहीं, बल्कि जापान और यूरोप समेत कई देशों में निर्यात भी किया जाएगा। यह कार गुजरात के सुजुकी मोटर प्लांट में तैयार होगी।
डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स :
Maruti e-Vitara को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs और स्टाइलिश टेललैंप्स दे सकती है। इसके अलावा इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल दी जाएगी, जो न केवल लुक्स को बढ़ाएगी बल्कि एयरोडायनामिक एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाएगी। पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल इंटरफेस जैसे हाई-एंड फीचर्स इस SUV को एक लग्जरी टच देंगे।
बैटरी और रेंज :
कंपनी Maruti e-Vitara को दो बैटरी ऑप्शंस में पेश करेगी। पहला 48.8 kWh बैटरी पैक और दूसरा 61.1 kWh बैटरी पैक होगा। मारुति का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV की अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर तक होगी। हालांकि, असल रेंज ड्राइविंग स्टाइल, रोड कंडीशन और ट्रैफिक पर निर्भर करेगी।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी :
Maruti e-Vitara के केबिन में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। यह सिस्टम बेहतर कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट का अनुभव देगा।
सेफ्टी फीचर्स :
मारुति ने Maruti e-Vitara में सेफ्टी को प्राथमिकता दी है। इसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स भी होंगे।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कीमत और वेरिएंट्स :
Maruti e-Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17-18 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जबकि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है। इस प्राइस रेंज में यह कार भारतीय EV मार्केट में Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 और MG ZS EV जैसी कारों को टक्कर देगी।
मारुति का EV मार्केट में कदम :
Maruti e-Vitara की लॉन्चिंग मारुति सुजुकी के लिए एक नया अध्याय है, क्योंकि कंपनी पहली बार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री कर रही है। 500 किमी की लंबी रेंज, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ यह SUV भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story