✕
दही हांडी प्रैक्टिस के दौरान 11 साल के बच्चे की मौत
By EditorialPublished on
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव के लिए मानव पिरामिड बनाने की प्रैक्टिस के दौरान सोमवार को एक 11 वर्षीय गोविंदा की मौत हो गई।

x

मुंबई।आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव के लिए मानव पिरामिड बनाने की प्रैक्टिस के दौरान सोमवार को एक 11 वर्षीय गोविंदा की मौत हो गई। दहिसर इलाके में यह घटना हुई जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा और भागीदारी को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। खुले मैदान में प्रैक्टिस के दौरान महेश जाधव के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “महेश जाधव हर साल दही हांडी उत्सव में हिस्सा लेता था। यह घटना इस बात का संकेत है कि कई गोविंदाओं की मंडलियां उचित सुरक्षा उपायों के बिना प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और हार्नेस का उपयोग न करने से त्योहारों में ऐसी घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। दहिसर पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Editorial
Next Story
Related News
X
