mumbai
मुंबई। भारत जैन महामंडल द्वारा 7 सितंबर को मुंबई में होने वाले सामूहिक क्षमापना विश्व मैत्री दिवस एव जैन समाज रत्न अलंकरण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी सी डांगी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुंबई आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से भेंट कर समारोह में सम्मिलित होने का आंमत्रण दिया। शेखावत ने स्वीकृति दी। डांगी ने बताया कि महामंडल के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह समारोह यशवंतराव चव्हाण सेंटर में जैन धर्म के सभी संप्रदाय के आचार्य भगवंत एवं साधु साध्वी के सानिध्य में आयोजित होगा।
Next Story