✕
Trump Tariffs :बिजनेस वॉर का बिगुल; ट्रंप की चाल से थर्राए 10 देश
By EditorialPublished on
Trump Tariffs : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ की तलवार चला दी है। इस बार निशाने पर हैं भारत, पाकिस्तान समेत कई देश, लेकिन हैरानी की बात ये है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले का सबसे गहरा असर सीरिया पर पड़ा है। टैरिफ नीति के इस नए मोड़ से वैश्विक व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और कई देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है।
_202508011245448312.jpg)
x
_202508011245448312.jpg)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ग्लोबल ट्रेड की दिशा बदलने वाला बड़ा फैसला लिया है। व्हाइट हाउस की ओर से 31 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार भारत समेत कुल 96 देशों पर नई टैरिफ दरें लागू की जा रही हैं, जो 7 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगी। इन टैरिफ दरों के लागू होने से वैश्विक व्यापारिक संबंधों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस कदम का सबसे गहरा असर ब्राजील पर पड़ सकता है, जिस पर 50% टैरिफ लगाने की बात कही जा रही है। हालांकि, व्हाइट हाउस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीरिया इस टैरिफ नीति से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, जहां 41% टैरिफ लागू किया जा रहा है।
भारत, पाकिस्तान और एशियाई देशों पर असर :
भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप की रणनीति साफ है – व्यापारिक दबाव बनाकर भारत को जल्द से जल्द ट्रेड डील साइन करने के लिए मजबूर करना। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका चाहता है कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को समझौते में शामिल करे, लेकिन भारत ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
अन्य एशियाई देशों में लाओस और म्यांमार को भी बड़ा झटका लगा है, दोनों पर 40% टैरिफ लगाया गया है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड पर 39%, इराक पर 35%, सर्बिया और अल्जीरिया पर 30% का टैक्स लगाया गया है।
अफ्रीकी और यूरोपीय देशों की स्थिति :
दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, लीबिया जैसे देशों को भी 30% की भारी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बांग्लादेश (20%), कम्बोडिया (19%), कोस्टा रिका और घाना (15-15%) जैसे देशों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
डेडलाइन बढ़ी, लेकिन चिंता बरकरार :
पहले यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह बाद, यानी 7 अगस्त से लागू किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ नीति के पीछे ट्रंप का मकसद वैश्विक व्यापार में अमेरिकी वर्चस्व को और मजबूत करना है।
टॉप 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश :
- सीरिया – 41%
- लाओस – 40%
- म्यांमार – 40%
- स्विट्जरलैंड – 39%
- इराक – 35%
- सर्बिया – 35%
- अल्जीरिया – 30%
- बोस्निया एंड हर्जेगोविना – 30%
- लीबिया – 30%
- दक्षिण अफ्रीका – 30%

Editorial
Next Story
Related News
X
