✕
गुरु दर्शन यात्रा सम्पन्न
By EditorialPublished on
डोम्बिवली कल्याण उपसंघ अध्यक्ष बंसतीलाल चपलोत के नेतृत्व में संघ सदस्यों ने राजस्थान में गुरुदर्शन यात्रा की। दल कुंवारिया में श्रमण संघीय उपप्रवर्तक कोमल मुनि मसा आदि ठाणा 3, कांकरोली में चातुर्मास कर रही महासती विश्ववंदना मसा व साध्वी परमेष्टिवंदना मसा, भीलवाड़ा में महासती डॉ. कुमुदलता मसा आदि ठाणा 4 तथा मेवाड़ उपप्रवर्तिनी विजय प्रभा मसा आदि ठाणा 4 के सम्मुख पहुंचा एवं सेवा की। संघ अध्यक्ष व मेवाड़ भवन गोरेगांव कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे चपलोत ने दिलीप नाबेडा होस्टल की वर्तमान गतिविधियों से अवगत
_202508011112572374.jpg)
x
_202508011112572374.jpg)
मुंबई। डोम्बिवली कल्याण उपसंघ अध्यक्ष बंसतीलाल चपलोत के नेतृत्व में संघ सदस्यों ने राजस्थान में गुरुदर्शन यात्रा की। दल कुंवारिया में श्रमण संघीय उपप्रवर्तक कोमल मुनि मसा आदि ठाणा 3, कांकरोली में चातुर्मास कर रही महासती विश्ववंदना मसा व साध्वी परमेष्टिवंदना मसा, भीलवाड़ा में महासती डॉ. कुमुदलता मसा आदि ठाणा 4 तथा मेवाड़ उपप्रवर्तिनी विजय प्रभा मसा आदि ठाणा 4 के सम्मुख पहुंचा एवं सेवा की। संघ अध्यक्ष व मेवाड़ भवन गोरेगांव कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे चपलोत ने दिलीप नाबेडा होस्टल की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। यात्रा में महिला मंडल, गुरु अम्बेश ट्रस्ट, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा। यह जानकारी कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा ने दी।
Next Story
Related News
X

