✕
मालेगांव पर फैसले के बाद भाजपा हुई आक्रामक
By EditorialPublished on
मालेगांव बम धमाका मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया।

x

मुंबई। मालेगांव बम धमाका मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। भाजपा ने इसे ‘भगवा आतंकवाद की थ्योरी को पूरी तरह ध्वस्त करने वाला फैसला करार दिया है। पार्टी ने दावा किया कि यह थ्योरी कांग्रेस की सत्ता के लिए रची गई एक साजिश थी, जिसका मकसद हिंदुओं को बदनाम करना था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘आतंकवाद भगवा न कभी था, ना है, ना कभी रहेगा!Ó इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, सत्यमेव जयते। हिंदू आतंकवाद का झूठा प्रोपेगेंडा आज कोर्ट में ढह गया। सभी आरोपी बरी कर दिए गए- ये एक बड़ा तमाचा है कांग्रेस और उन ताकतों के चेहरे पर जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारे सहिंष्णु हिंदू धर्म को बदनाम किया। क्या राहुल गांधी सोनिया गांधी माफी मांगेंगे? यह फैसला सिर्फ कानूनी नहीं, नैतिक भी है। गौरव भाटिया ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, हिंदू सहिष्णु है आतंकवादी नहीं। हिंदू सहिष्णु है तभी भारत में बहुसंख्यक हो कर भी पंथनिरपेक्षता को अपनाया।
वहीं भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, कांग्रेस ने झूठ का नरेटिव फैलाया था और आज वह सब सामने आ गया है। यह होना ही था। कांग्रेस हिंदू आतंकवाद का झूठ फैला रही थी उसका आज पर्दाफाश हो गया है... भाजपा सांसद रवि किशन ने सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर कहा, मुझे समझ नहीं आता कि मैं खुशी मनाऊं या दुख... उनके जीवन के 17 साल कौन लौटाएगा? कांग्रेस के जिन आलाकमान नेताओं ने भगवा आतंकी शब्द दिया था, उन्हें जवाब देना चाहिए... उन्हें 100 करोड़ हिंदुओं को जवाब देना चाहिए कि किस आधार पर आपने भगवा आतंकवाद शब्द कहना शुरू कर दिया था।
हिंदुत्व और भगवा की जीत हुई : साध्वी प्रज्ञा
एनआईए कोर्ट में जज को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा, मैंने शुरू से ही कहा था कि जिन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाता है, उनके पीछे कोई न कोई आधार जरूर होना चाहिए। मुझे जांच के लिए बुलाया गया और मुझे गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया गया। इससे मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी लेकिन मुझ पर आरोप लगाए गए और कोई भी हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैं जि़ंदा हूं क्योंकि मैं एक सन्यासी हूं। उन्होंने साजि़श करके भगवा को बदनाम किया। आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और ईश्वर दोषियों को सज़ा देगा। हालांकि, भारत और भगवा को बदनाम करने वालों को आपने गलत साबित नहीं किया है।
शिवसेना का भी हमला
मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, पी. चिदंबरम, जिन्होंने ‘भगवा आतंकवादÓ का नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया था, उन्होंने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि पहलगाम हमले के पीछे जो हमलावर थे, क्या सबूत है कि वे पाकिस्तान से ही आए थे?... क्या वे(पी.चिदंबरम) भारतीय लोगों को ही आतंकवादी कह रहे थे? कांग्रेस को ये सवाल उनसे पूछना चाहिए... आतंकवाद को खत्म ना कर पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन्होंने ‘भगवा आतंकवादÓ जैसे नैरेटिव को गढ़ने की कोशिश की थी... आज सच लोगों के सामने आया है।
Editorial
Next Story
Related News
X
