✕
रेनॉल्ट क्विड : बिना जेब ढीली किए बनिए कार ओनर; ₹30K सैलरी में संभव
By EditorialPublished on
रेनॉल्ट क्विड : कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस वाली कार की तलाश कर रहे लोगों के लिए Renault Kwid एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट हैचबैक में 999cc का इंजन दिया है, जो 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। अगर आपकी महीने की सैलरी ₹30,000 के आसपास है, तब भी आप इस कार को आसान EMI प्लान के तहत घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं इस कार के फाइनेंस ऑप्शन और EMI की पूरी डिटेल।
_202508011908125373.jpg)
x
_202508011908125373.jpg)
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में उन कारों की सबसे ज़्यादा मांग रहती है जो सस्ती, माइलेज में दमदार, और लो मेंटेनेंस हों। ऐसे में Renault Kwid एक ऐसी कार बनकर उभरी है, जिसे कम सैलरी वाले खरीदार भी आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसे मात्र ₹1 लाख की डाउन पेमेंट और ₹9,000 की EMI पर अपने घर ला सकते हैं।
क्या है डाउन पेमेंट और लोन प्लान ?
Renault Kwid के बेस वेरिएंट (1.0 RXE) की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.70 लाख है, जबकि दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹5.24 लाख आती है। अगर आप ₹1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4.24 लाख का लोन लेना होगा।
यदि यह लोन आप 5 साल के लिए 9% ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI करीब ₹9,000 बनेगी। कुल मिलाकर 60 महीनों में आप ₹1.25 लाख का ब्याज देंगे। यानी कम सैलरी वालों के लिए यह डील पूरी तरह से बजट फ्रेंडली है।
इंजन और माइलेज में दम :
Renault Kwid में कंपनी ने दिया है 999cc का इंजन, जो 67 बीएचपी की मैक्स पावर और 91 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है और 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। साथ ही इसमें 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी के लिए काफी बेहतर साबित होता है।
फीचर्स जो सुरक्षा और स्टाइल दोनों में दमदार :
Renault Kwid में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जैसे
- पावर स्टीयरिंग
- टैकोमीटर
- लेन चेंज इंडिकेटर
- एलईडी डीआरएल
- डुअल एयरबैग
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- ब्रेक असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल
- चाइल्ड सेफ्टी लॉक
इस कीमत में इतने सारे फीचर्स मिलना इसे एक बेस्ट एंट्री लेवल कार बनाता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
मार्केट में सीधी टक्कर :
Renault Kwid को भारत में Maruti Suzuki Alto K10 जैसी कारों से सीधी टक्कर मिलती है, लेकिन लुक्स, फीचर्स और स्पेस के मामले में Kwid कई मामलों में आगे नजर आती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
