Muni
मुंबई। तेरापंथ भवन कांदिवली में तेरापंथ सभा मुंबई का वार्षिक अधिवेशन मुनि कुलदीप कुमार के सानिध्य में आयोजित हुआ। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि यह मुंबई श्रावक समाज की विशिष्ट सभा है। अध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया के साथ पूरी टीम जागरूकता के साथ सेवा कार्य में संलग्न है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभा मंत्री दिनेश सुतरिया ने पिछली विशेष साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन किया। उसे सदन ने पारित किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने किया।

सभाध्यक्ष माणक धींग ने अध्यक्षीय सम्बोधन में मुंबई सभा की गतिविधियों में ज्ञानशाला, उपासक, रास्ते की सेवा, साधु-संतों की चिकित्सा सेवा, श्रावक समाज के लिए मेडिकल सहायता, समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता एवं लोन, सदस्यता अभियान, मेडिकल चेकअप की सुविधा, मुंबई क्षेत्रीय तेरापंथ भवन निर्माण परियोजना, विशेष सहयोगी एवं सहयोगी के रूप में अर्थ संकलन, गुरु दर्शन यात्रा आदि विषयों पर जानकारी दी तथा नये भवन एवं नये कार्यालय के लिए अब तक हुए प्रयासों का विवेचन किया। अध्यक्ष धींग ने सामाजिक सौहार्द एवं संवाद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यथासंभव मुंबई के सभी क्षेत्रों में पहुंच कर सभा की गतिविधियों की जानकारी दी जाए। अब तक लगभग 12 क्षेत्रों में हम पहुंचे हैं। इसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके संयोजक मनोहर गोखरु का श्रम उल्लेखनीय है।
कार्यक्रम में सभा की वेबसाईट के नवीन संस्करण का लोकार्पण किया गया। इस कार्य में पूर्व मंत्री दीपक डागलिया का सहयोग रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, बाबूलाल बाफना, चांद रतन दुग्गड़, प्यार चंद मेहता, कमलेश बोहरा, अमृत खांटेड़, सुनिता परमार, बाबुलाल समदरिया उपस्थित रहे। फाउन्डेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने भी विचार रखे।

गत वित्तीय वर्ष के अकाउंट की प्रस्तुति कैलाश बाफना एवं के एल परमार ने दी एवं उसे सदन ने स्वीकृति दी। आगामी वर्ष के लिए कैलाश बाफना की ऑडीटर के रूप में नियुक्ति की भी स्वीकृति दी। सुनील इंटोदिया, अशोक तलेसरा, गणपतलाल डागलिया ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर जगदीश उमरिया, अर्जुन चौधरी, सुरेश राठौड़, हस्तीमल डांगी, ज्ञानमल भंडारी, गणेशलाल कोठारी, रतन सिंघवी, राजेंद्र दुगड़, राकेश सिंघवी, संदीप कोठारी, महेश बाफना, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा, अंजू चौधरी, चंचल परमार, दलपत इंटोदिया, मदन कोठारी, चुन्नीलाल सिंघवी, कन्हैयालाल मेहता, प्रकाश धाकड़, मनोज ढालावत, नरेन्द्र सिंघवी, गौतम डागा, प्रकाश धींग, राकेश दक, गौतम कोठारी, मीठालाल धाकड़, निर्मल भंसाली, अजय डांगी, नितेश धाकड़, प्रकाश दुगड़, कांतिलाल परमार, सुरेश बापना, सुभाष बडाला, दीपक छाजेड़, आशीष बम्ब, अशोक कोठारी, अनिल चोरडिया, विनोद डागलिया, सुरेश धोखा, हस्ती भंडारी, दीपक बाफना, भैरूलाल राठौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

संचालन एवं आभार मंत्री दिनेश सुतरिया ने किया। हिम्मत हिरण, लाभचंद कच्छारा, मदनलाल सिरोहिया, नरेंद्र अमरावत, मनोहरलाल मादरेचा, रमेश दुग्गड, सुनील संचेती,राजेंद्र मुनोत, मनोज ढालावत, रमेश टुकलिया, अर्जुन सिंघवी, मनसुख धींग, प्रवीण चपलोत, गौतम कोठारी, इंद्रमल कच्छारा, भरत मेहता, गणपत सोनी, मीना सुराणा, निर्मला कोठारी, सुशीला मादरेचा, प्रीति बोथरा, मीना सिंघवी भी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story