Lakshya workshop.jpg
मुंबई। दक्षिण मुंबई महिला मंडल ने लक्ष्य कार्यशाला का आयोजन शासनश्री साध्वी शिवमाला ठाणा 3 के सानिध्य में आयोजित किया। अध्यक्ष वनिता धाकड़ ने स्वागत किया। महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया ने साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा के संदेश पत्र का वाचन किया। मुंबई ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा ने साध्वी निर्वाणश्री के संदेश पत्र का वाचन किया। मंडल ने लक्ष्य पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। महिला मंडल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा ने वक्तव्य दिया।

साध्वी शिवमाला, साध्वी अमित रेखा एवं साध्वी अर्हम प्रभा ने प्रेरणा दी। सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया ने भी विचार रखे। महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने मंडल को लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन दिया। आभार ज्ञापन मंत्री संगीता राठौड़ ने किया। संचालन उपाध्यक्ष लतिका डागलिया ने किया। प्रकाश देवी तातेड़, प्रेमलता सिसोदिया, मीना सुराणा, संगीता चपलोत, अलका मेहता, जूली मेहता, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांश मुणोत, उत्सव धाकड़, भारती जवेरी, मनोहर देवी डागलिया, पुष्पा कर्णावट, वनिता धाकड़, संगीता राठौड़, सुमन नाहर, गुंजन सुराणा, सुमन ढेलड़िया, रितिका सिसोदिया, शुभांगी जवेरी, रेखा कच्छारा, पूजा सुराणा, प्रियंका सुराणा, सौरभ बरमेचा, भावना मेहता, भावना वागरेचा, शिल्पा मेहता एलफिंस्टन मंडल अध्यक्ष चंदा चपलोत, मधुबाला भंसाली आदि की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story