✕
ऐतिहासिक रही ज्योतिर्गमय कार्यशाला
By EditorialPublished on
तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली के तत्वावधान में मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली में मुंबई स्तरीय ज्योतिर्गमय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा आयोजन ऐतिहासिक रहा। शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति की। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल ने स्वागत किया ।

x

मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली के तत्वावधान में मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली में मुंबई स्तरीय ज्योतिर्गमय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा आयोजन ऐतिहासिक रहा। शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति की। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल ने स्वागत किया ।
मुनि कुलदीप कुमार ने कहा कि आगम का ज्ञान प्रत्येक श्रावक श्राविका को होना चाहिए। आज मुनि मुकुल कुमार का श्रम बोल रहा है। इन्होंने ज्ञान का अच्छा विकास किया है।
मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि आगम पूर्णता की ओर बढ़ने का नाम है। मोक्ष तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। आगम परंपरा का इतिहास आगम और रहस्य, जैनागम और गर्भ संस्कार, आगम और दिशा, भगवान महावीर का दिशाध्यान आदि विषयों पर विवेचना कर जानकारी दी।
_202507091512045721.jpg)
महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कांदिवली मंडल के प्रयासों की सराहना की। महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने आगम पर विचार रखें। शान्ता पूगलिया ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यशाला के प्रायोजक चांदरतन भैरूदान दुग्गड़ जौहरी का सम्मान किया गया। कार्यशाला संयोजक भारती सेठिया, मधु श्यामसुखा, पारस दूग्गड़, राकेश सिंघवी, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल ने बताया कि मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा, जूली मेहता, निर्मला चंडालिया, संगीता चपलोत, विमला नाहटा,की उपस्थिति रही। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ मंत्री प्यार चंद मेहता कोषाध्यक्ष भगवती लाल धाकड़ कांदिवली सभा अध्यक्ष ज्ञान भंडारी युवक परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दुग्गड सहित सभी संघीय संस्थाओं का योगदान रहा।
मंत्री नीतू दुग्गड के अनुसार बांद्रा से दहिसर क्षेत्रों की महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रा बंब, लीला मालू, कुसुम कोठारी, प्रतिमा सांखला, आशा कच्छारा, शशी लोढ़ा, रेखा कोठारी, मोना नौलखा, मधुबाला कच्छारा, दीक्षा हिरण, संयोजक भारती सेठिया के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों की मंत्री पिस्ता जैन, पुष्पा लोढ़ा, मीना बापना, ममता चिप्पड़, अलका बापना, पूनम परमार, अंकिता बडाला, सुमित्रा कोठारी सीमा मेहता सरोज धाकड़ का योगदान रहा।
संयोजक मधु श्यामसुखा के अनुसार आयोजन में समूचे मुंबई से उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन कांदिवली मंत्री नीतू दुग्गड़ ने किया। संचालन कांदिवली उपाध्यक्ष अलका पटावरी ने किया।
अनीशा कोठारी, जमुना धाकड़, जया सोलंकी, मधु डांगी, ममता दोषी, मीना सिंघवी, मोनिका पामेचा, निशा दुग्गड,प्रमिला पटवारी, प्रतिमा पींचा, प्रीति बोथरा,रेखा बापना पुष्पा बोहरा, रेखा कोठारी, संगीता कुमठ, रेखा सिंघवी, सरिता सेठिया, सुशीला कोठारी, स्वीटी बोथरा, तारा धाकड़ सुशीला मादरेचा सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
