गनमास्टर G9: इमरान हाशमी का डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल
इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर थ्रिलर और एक्शन से भरपूर अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर G9' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक मुकुट के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
तीन पार्ट में आया टीज़र, डायलॉग्स ने मचाया धमाल :
फिल्म का टीज़र तीन हिस्सों में सामने आया है, जिसमें हर किरदार की अलग-अलग झलक दिखाई गई है। टीज़र की शुरुआत इमरान हाशमी से होती है, जो दूध की बाल्टी से अपना हाथ निकालते हैं। उनके हाथ पर शिवलिंग और बैल का टैटू दिखता है और गले में रुद्राक्ष की माला नजर आती है। इमरान अपनी दमदार आवाज में कहते हैं: "मुझसे मच मच किया, चलेगा। गलती से फैमिली को टच किया तो याद रखना, धंधे से दूध वाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं।"
इसके बाद जेनेलिया देशमुख की एंट्री होती है, जो कहती हैं :
"घर की बहू हूं, इसका ये मतलब नहीं कि सिर्फ निर्मल और शीतल हूं। घर पर सब्जी आएगी तो सब्जी काटूंगी, लेकिन अगर घर पर गुंडे-बदमाश आए तो, सब्जी थोड़ी काटूंगी।"
तीसरे पार्ट में अपारशक्ति खुराना का फनी लेकिन खतरनाक डायलॉग सुनाई देता है:
"लोहे की कांटी, दे सुराठी। हाथ में है बम। गुड़गांव में लोग हमसे 70 फीट दूर रहते हैं क्योंकि बम और हम कभी भी फट सकते हैं।"
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
नया जमाने का एक्शन ड्रामा :
फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इंस्टाग्राम पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "दूध से बारूद, सब्जी से गुंडे, गोलियों से धड़कन, गनमास्टर G9 धमाल मचाने के लिए तैयार है। टीम पूरी तरह तैयार और जानलेवा है।"
फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे डायरेक्ट कर रहे हैं आदित्य दत्त और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में हिमेश रेशमिया का नाम भी चर्चा में है।
2026 में सिनेमाघरों में धमाका :
'गनमास्टर G9' को एक नया जमाने का एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें फुल ऑन एक्शन, डायलॉगबाजी और मसाला देखने को मिलेगा। फैंस को अब 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Next Story