✕
रायगढ़ जिले में एक संदिग्ध नाव दिखने से मचा हड़कंप
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक संदिग्ध नाव दिखने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। भारतीय नेवी समेत कोस्ट गार्ड और तमाम जांच एजेंसियां नाव की खोज करने में जुटी हैं। नाव को आखिरी बार रायगढ़ के रेवदंडा में कोरलाई तट से लगभग 2 नॉटिकल मील की दूरी पर देखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस एक्टिव हो गई है।

x

Next Story
Related News
X

