Jane Street पर सेबी का वार; BSE के शेयरों में बड़ी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 8 जुलाई 2025 को बड़ी हलचल देखने को मिली। बाजार रेगुलेटर सेबी (SEBI) द्वारा अमेरिका की जानी-मानी फर्म Jane Street पर मार्केट मैनुपुलेशन और अवैध कमाई के आरोप में कार्रवाई किए जाने का सीधा असर बीएसई (BSE) के शेयरों पर पड़ा।
सेबी के आदेश के बाद भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट में Jane Street के कारोबार पर बैन लगा दिया गया, जिससे बीएसई के शेयर करीब 7 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। इंट्राडे में बीएसई के शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 2,437.70 रुपये तक पहुंच गए। एनएसई पर भी बीएसई का शेयर 6.76 प्रतिशत गिरकर 2,457.90 रुपये पर बंद हुआ।
क्यों गिरे बीएसई के शेयर ?
Jane Street भारतीय डेरिवेटिव्स बाजार में एक अहम खिलाड़ी है। इसके बैन होने से बीएसई के डेरिवेटिव्स कारोबार में वॉल्यूम पर असर पड़ने की आशंका है। डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, हाई वैल्यूएशन और रेगुलेटरी दबाव के चलते बीएसई के वॉल्यूम में कमी आ सकती है। जून में बीएसई का प्रीमियम 12.4 प्रतिशत गिरकर 13,900 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो अप्रैल-मई के उछाल के बाद पहली बड़ी गिरावट है।
हालांकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि बीएसई के फंडामेंटल मजबूत हैं और मीडियम टर्म में ग्रोथ की संभावना बनी हुई है।
ग्लोबल विश्लेषण क्या कहता है ?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार, सेबी के इस एक्शन से बीएसई के डेरिवेटिव्स रेवेन्यू पर सीमित असर होगा। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 तक बीएसई के कुल रेवेन्यू में डेरिवेटिव्स की हिस्सेदारी करीब 58 प्रतिशत हो सकती है। वहीं एफपीआई टर्नओवर में Jane Street की हिस्सेदारी केवल 1 प्रतिशत के आसपास मानी जा रही है।
Jane Street पर क्या है आरोप ?
सेबी ने Jane Street पर भारतीय बाजार में मैनुपुलेटिव ट्रेडिंग कर अवैध तरीके से 4,843 करोड़ रुपये की कमाई का आरोप लगाया है। सेबी ने इस रकम को वापस लौटाने और घरेलू बाजार में तत्काल प्रभाव से ट्रेडिंग पर बैन लगाने का आदेश दिया है। अब Jane Street भारत में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरह के ट्रेड में भाग नहीं ले पाएगी।
कौन है Jane Street ?
Jane Street एक ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म है, जिसका कारोबार बॉन्ड्स, इक्विटीज और डेरिवेटिव्स में फैला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक साल में Jane Street ने भारतीय बाजार से 2.3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है, जो बाजार में इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों को चेतावनी :
इस घटना के बाद निवेशकों में घबराहट का माहौल है। विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे बिना एक्सपर्ट सलाह के कोई बड़ा निवेश न करें, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story