NFR.jpg

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मानसून के दौरान ट्रेन परिचालन की सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर स्थायी वॉचमेन तैनात किए गए हैं जो निरंतर पटरियों की निगरानी करते हैं। बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में मजबूत तटबंध, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और जल स्तर मापने वाले गेज लगाए गए हैं। आपातकालीन स्थितियों के लिए बोल्डर, बालू की बोरियां और तकनीकी उपकरण पहले से तैयार रखे गए हैं।
कुल 345 वैगनों में सुरक्षा सामग्री विभिन्न मंडलों में रखी गई है। लामडिंग मंडल में 197 वैगन, तिनसुकिया में 52, रंगिया में 36, अलीपुरद्वार में 20 और कटिहार में 40 वैगन सामग्री उपलब्ध है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन कर इमरजेंसी ट्रेनें तैयार की गई हैं। विंच क्रैब्स, जैक, टिरफर और ट्राइपॉड्स जैसे उपकरण भी तैनात किए गए हैं। मौसम विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर 24x7 नियंत्रण कक्ष संचालित किए जा रहे हैं।
Next Story