नई पार्टी का ऐलान; एलन मस्क के लिए मिली बुरी खबर
अमेरिका में राजनीतिक हलचल का सीधा असर टेस्ला के शेयर बाजार पर देखने को मिला है। सोमवार, 7 जुलाई को टेस्ला इंक के शेयरों में 6.8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते टेस्ला के मार्केट कैप में 68 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई। इस गिरावट का मुख्य कारण एलन मस्क द्वारा ‘अमेरिका पार्टी’ के नाम से नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा माना जा रहा है।
मस्क की नेटवर्थ में 15.3 बिलियन डॉलर की गिरावट :
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस भारी गिरावट के चलते एलन मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में लगभग 15.3 बिलियन डॉलर की कमी आई है। जून में ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर हुए टकराव के बाद टेस्ला के शेयरों में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
टेस्ला के मार्केट कैप में एक दिन में 150 बिलियन डॉलर का नुकसान :
सिर्फ एक दिन में टेस्ला के कुल मार्केट कैप में करीब 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। निवेशकों को चिंता है कि मस्क के राजनीतिक फैसलों और ट्रंप के साथ मतभेद के चलते उनकी कंपनियों पर सरकारी सब्सिडियों और नीतिगत समर्थन पर असर पड़ सकता है।
ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का विरोध :
मस्क का कहना है कि ट्रंप का टैक्स और स्पेंडिंग बिल अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। इस बिल के तहत भारी सरकारी खर्च और टैक्स में कटौती की योजना है, जिससे अगले 10 वर्षों में अमेरिकी बजट घाटे में 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो सकता है। मस्क का दावा है कि इससे नौकरियां खत्म होंगी और उभरते उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा।
कभी ट्रंप के करीबी, अब विरोधी :
चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के सबसे करीबी दोस्तों में से थे और उन्होंने उनके चुनावी अभियान के लिए करीब 250 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम डोनेशन दिया था। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने मस्क को ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ (DOGE) का प्रमुख बनाया था, जिसका काम सरकारी खर्चों को कम करना और नौकरशाही में सुधार लाना था।
लेकिन मई में मस्क ने इस पद से इस्तीफा दे दिया और ट्रंप की आर्थिक नीतियों की खुलकर आलोचना शुरू कर दी। यहीं से दोनों के बीच रिश्तों में दरार आने लगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों की चिंता :
अब निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर मस्क और ट्रंप के बीच टकराव और बढ़ता है तो मस्क की कंपनियों — खासतौर पर टेस्ला और स्पेसएक्स को अमेरिकी सरकार से मिलने वाले अनुबंधों और सब्सिडियों में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। इससे कंपनियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है।
Next Story