Karpurigram station  (1).jpg
हाजीपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बिहार के कर्पूरीग्राम स्टेशन के उन्नयन और पश्चिमी छोर पर सब-वे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैष्णव ने बताया कि स्टेशन का पुनर्विकास 3.30 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और 18 फीट चौड़ा एफओबी शामिल है। वहीं 14 करोड़ की लागत से बनने वाला सब-वे आसपास के गांवों को जोड़ेगा और परिचालन को सुरक्षित बनाएगा।
इससे पहले रेल मंत्री ने दीघा ब्रिज हाल्ट व समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
पटना में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि बिहार में रेलवे बजट पिछले 11 वर्षों में 10 गुना बढ़ाया गया है और कई नई रेल सेवाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही, दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क पाटलिपुत्र और दरभंगा में जल्द शुरू होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story