MNS .jpg
मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महाराष्ट्र में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी भाषी लोगों की पिटाई की है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो राज ठाकरे की एमएनएस को शर्मसार कर सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नशे में धुत और अर्धनग्न होकर एक मराठी बोलने वाली महिला को गाली देते नजर आ रहा है। शख्स की पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है। वह एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा होने का दावा कर रहा है। जानकारी के अनुसार, राहिल शेख बीच सड़क पर एक मराठी बोलने वाली महिला को गाली देते नजर आ रहा है। आरोप है कि महिला ने शख्स की कार को टक्कर मार दी थी। पूरी घटना अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड की है। वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना ने एमएनएसपर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “शराब के नशे में चूर। अर्धनग्न। मनसे नेता का बेटा मराठी भाषी महिला को गाली दे रहा है। इसके अलावा, वह अपने पिता के प्रभाव का दिखावा कर रहा है। मराठी गौरव की रक्षा करने का दावा करने वालों का असली चेहरा देखिए। क्या ये वही मनसे के लोग हैं जो मुसलमानों के दबाव में हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं?”
पुलिस ने राहिल को किया गिरफ्तार वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा हो गया। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शर्टलेस युवक राजश्री मोरे नाम की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसकी कार को युवक की कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है, जो एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने कहा कि यह घटना अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर हुई। अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और युवक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया, उसकी कार को भी मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया।
Next Story