✕
चीन का गोल्ड स्टॉक बढ़ा; टैरिफ वॉर से सोने में तेजी
By EditorialPublished on
दुनियाभर में बदलते हालातों का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक और राजनीतिक उठा-पटक के चलते दिसंबर तक गोल्ड रेट में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

x
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान और चीन द्वारा भारी मात्रा में सोना खरीदने के कारण निवेशक फिर से गोल्ड को सुरक्षित निवेश के रूप में अपना रहे हैं।
ट्रंप का टैरिफ प्लान :
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट के जरिए 14 देशों पर 25-40 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। इन देशों में जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई प्रमुख अमेरिकी सहयोगी शामिल हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि जो देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ेंगे, उन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा।
यह घोषणा रियो डी जेनेरियो में 6-7 जुलाई के बीच हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद की गई, जहां व्यापार और टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई थी।
सोने की कीमतों में आया उछाल :
ट्रंप के इस फैसले के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ी और सोने की कीमतों में तेजी आ गई। चार दिनों तक गिरावट के बाद आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 87,118 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 89,283 रुपये दर्ज किया गया। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड 97,520 रुपये और 22 कैरेट 89,393 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चीन की गोल्ड खरीदारी भी बनी बड़ी वजह :
दूसरी ओर, चीन भी लगातार सोने की खरीदारी कर रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन डॉलर पर अपनी निर्भरता घटाने और अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए सोने में निवेश कर रहा है। इसका असर वैश्विक गोल्ड मार्केट पर साफ दिख रहा है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
दिसंबर तक 1 लाख के पार जा सकता है सोना :
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए साल 2025 के आखिर तक सोने की कीमतें फिर से 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती हैं। इससे पहले अप्रैल में सोने ने अपना ऑल टाइम हाई छुआ था।
आगे क्या होगा ?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों पर नजर रखने के लिए ट्रंप के टैरिफ प्लान और वैश्विक ट्रेड डील्स पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर हालात ऐसे ही बने रहते हैं तो गोल्ड को एक बार फिर से ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश का दर्जा मिल सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
