✕
सलमान के साथ 3 नए होस्ट; ‘बिग बॉस 19’ करेगा धमाका
By EditorialPublished on
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने आ रहा है। इस बार शो न सिर्फ अपने फॉर्मेट बल्कि होस्टिंग में भी बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। प्रीमियर डेट का खुलासा हो चुका है और खास बात ये है कि सलमान खान के अलावा तीन और नामी हस्तियां इस सीजन को होस्ट करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह बिग बॉस का अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो पूरे पांच महीने तक चलेगा।

x

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। लंबे इंतजार के बाद अब प्रीमियर डेट और शो के फॉर्मेट को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 29 या 30 अगस्त को होने जा रहा है और यह सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो पूरे 5 महीने तक चलेगा।
सलमान खान के साथ होंगे ये 3 बड़े होस्ट :
सबसे खास बात यह है कि इस बार सलमान खान अकेले शो होस्ट नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरू के तीन महीने सलमान खान 'बिग बॉस 19' को होस्ट करेंगे, लेकिन बाद के दो महीनों में शो की कमान फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे दिग्गजों के हाथों में जा सकती है। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। फिलहाल यह तय किया जा रहा है कि बाद के महीनों में सभी होस्ट एक-एक कर आएंगे या फिर कोई एक सेलेब्रिटी फुल टाइम होस्टिंग करेगा।
OTT और टीवी दोनों पर दिखेगा बिग बॉस 19 :
इस बार 'बिग बॉस 19' को डिजिटल-फर्स्ट प्रॉपर्टी के रूप में पेश किया जाएगा। यानी नए एपिसोड पहले JioCinema पर स्ट्रीम होंगे और उसके करीब 90 मिनट बाद वही एपिसोड टीवी चैनल Colors TV पर दिखाए जाएंगे। इससे दर्शकों को पहले डिजिटल पर और फिर टीवी पर शो देखने का विकल्प मिलेगा।
कौन-कौन हो सकता है कंटेस्टेंट ?
कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार भी शो में सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का तड़का देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि शुरुआती तौर पर 15 कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेंगे और फिर 3-5 वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए कुल संख्या बढ़ाई जाएगी।
अब तक जिन नामों को अप्रोच किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- लता सबरवाल
- आशीष विद्यार्थी
- राम कपूर
- अलीशा पंवार
- मुनमुन दत्ता
- चिंकी-मिंकी
- पूरव झा
- कृष्णा श्रॉफ
साथ ही मिस्टर फैसू, अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अपूर्वा मुखीजा, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा और ममता कुलकर्णी जैसे चर्चित नाम भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जुलाई के अंत तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जुलाई के अंत तक हो सकती है। फिलहाल शो की कोर टीम फॉर्मेट और बाकी तैयारियों में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि इतने बदलावों के बाद 'बिग बॉस 19' TRP के खेल में क्या नया धमाका करता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
