✕
बिजली नहीं, इस बार गिरा बादल; लोगों में मचा हड़कंप
By EditorialPublished on
बिजली गिरने के बारे में तो आपने कई बार सुना और देखा होगा, लेकिन अगर कोई कहे कि आसमान से बादल गिर गया, तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बादल गिरने की घटनाओं की चर्चा जोरों पर है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। आखिर क्या सच में बादल जमीन पर गिर सकते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए, आपको बताते हैं इस अनोखी घटना के पीछे छुपा विज्ञान और हकीकत।

x

देश के कई हिस्सों में मानसून के दस्तक के साथ ही तबाही का मंजर भी देखने को मिल रहा है। खासकर पहाड़ी राज्यों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। कई इलाकों में हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़कों पर नदियों जैसा बहाव नजर आ रहा है और उनके रास्ते में आने वाली हर चीज बहती चली जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने (Cloudburst) से भारी नुकसान हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बादल फटना और बादल गिरना क्या होता है।
क्या होता है बादल गिरना ?
आम तौर पर लोग बिजली गिरने के बारे में सुनते रहते हैं, लेकिन "बादल गिरना" सुनना थोड़ा अजीब लगता है। दरअसल, जिसे हम बोलचाल की भाषा में "बादल गिरना" कहते हैं, असल में वह बादल फटना यानी Cloudburst होता है। यह एक मौसमीय घटना है जिसमें बहुत ही कम समय में भारी मात्रा में बारिश होती है।
खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में जब अचानक तेज बारिश होती है और उसके साथ ओले गिरते हैं या तेज आवाज के साथ पानी गिरता है, तो लोग उसे बादल गिरने की घटना मान लेते हैं। तकनीकी रूप से देखा जाए तो बादल कभी जमीन पर नहीं गिरते, बल्कि वे अत्यधिक नमी के कारण भारी हो जाते हैं और जब हवा उन्हें सहारा नहीं दे पाती तो वे अचानक पानी के रूप में बरस पड़ते हैं।
कैसे होती है यह घटना ?
जब वातावरण में अचानक बहुत ज्यादा नमी इकट्ठा हो जाती है और तापमान में बदलाव आता है तो बादल भारी हो जाते हैं। ऐसे में अगर हवा का दबाव कम हो या ऊंचाई पर हवा उन्हें संभाल न सके, तो वे बहुत तेजी से बारिश के रूप में गिरते हैं। यही घटना क्लाउडबर्स्ट कहलाती है।
क्लाउडबर्स्ट के दौरान सामान्य बारिश की तुलना में कई गुना ज्यादा पानी बहुत ही कम समय में गिर जाता है। इससे अचानक बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं और पहाड़ों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की घटनाएं हो सकती हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों खतरनाक होती है यह घटना ?
क्लाउडबर्स्ट या बादल फटने की घटनाएं बहुत कम समय में ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। अचानक आई बाढ़ से लोगों के घर, सड़कें और पुल बह जाते हैं। पहाड़ी इलाकों में तो इस तरह की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं।
मंडी में भारी नुकसान :
हिमाचल के मंडी जिले में हुई इस घटना में कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
