Mumbai (30).jpg
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी बोलने के नाम पर लोगों के साथ गुंडागर्दी और मारपीट करने के कई मामले सामने आने के बाद संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मराठी के नाम पर गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर दुकान चलाने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनसे कार्यकर्ता दुकानदार पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। सीएम फडणवीस ने इस घटना के बाद सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि मराठी का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर किसी के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फडणवीस ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
मीरा रोड पर जोधपुर स्वीट शॉप के मालिक के साथ मनसे के 7 सदस्यों ने गुंडागर्दी की थी। उस पर मराठी बोलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि उसे यहां बिजनेस करने नहीं दिया जाएगा। मनसे ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा था कि दुकानदार ने भाषा का अपमान किया था। मनसे कार्यकर्ताओं की पहले हालांकि अब मुख्यमंत्री की तरफ से ऐसे लोगों को सख्त संदेश दे दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story