SEBI झटके पर अमेरिका से जवाब; भारतीय बाजार में बढ़ा तनाव
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अमेरिकी ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म Jane Street के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सेबी ने Jane Street पर भारतीय शेयर बाजार में अवैध ट्रेडिंग और हेराफेरी के आरोप लगाते हुए उसके कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह कार्रवाई भारतीय शेयर बाजार में बैंक निफ्टी के जरिए मैनिपुलेटिव ट्रेडिंग की गहन जांच के बाद की गई है।
सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि Jane Street ने जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच भारतीय शेयर बाजार से करीब 36,500 करोड़ रुपये का भारी मुनाफा कमाया है। रेगुलेटर का कहना है कि यह मुनाफा बैंक निफ्टी में संदिग्ध रणनीति और अवैध ट्रेडिंग गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया।
Jane Street का जवाब :
SEBI के इस कड़े फैसले के बाद Jane Street का भी आधिकारिक बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, Jane Street ने कहा कि वह सेबी के अंतरिम आदेश से सहमत नहीं है। कंपनी ने दावा किया कि वह जहां भी काम करती है, वहां के सभी नियमों और कानूनों का पूरी तरह पालन करती है।
Jane Street ने कहा, “हम अपने बिजनेस ऑपरेशन में पारदर्शिता और कानून के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हम सेबी के आरोपों का अध्ययन कर रहे हैं और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाब देंगे।”
क्या है Jane Street ?
साल 2000 में स्थापित Jane Street दुनिया की प्रमुख ट्रेडिंग फर्मों में से एक है। अमेरिका, एशिया और यूरोप के कई देशों में इसका कारोबार फैला हुआ है। भारत में Jane Street चार फर्मों के जरिए काम करती है—JS Investment Private Ltd, JSI2 Investment Private Limited, Jane Street Singapore Private Ltd और Jane Street Asia Trading Ltd। इन सभी फर्मों में करीब 2,600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सेबी के आरोप क्या हैं ?
सेबी का कहना है कि Jane Street ने भारतीय बाजार में बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग के दौरान मैनिपुलेटिव स्ट्रेटजी का इस्तेमाल किया और बाजार में कृत्रिम उतार-चढ़ाव पैदा कर अवैध रूप से मुनाफा कमाया। सेबी की नजर में यह निवेशकों के हितों के खिलाफ है और बाजार की पारदर्शिता को नुकसान पहुंचाता है। सेबी के इस अंतरिम आदेश के बाद Jane Street के भारत में सभी ट्रेडिंग ऑपरेशन फिलहाल बंद रहेंगे। कंपनी अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने पक्ष को रखने की तैयारी कर रही है।
अभी देखना होगा कि इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाती है और क्या Jane Street पर लगे आरोप पूरी तरह से सिद्ध होते हैं या नहीं।
Editorial

Editorial

Next Story