✕
भायंदर के अंबेश भवन में हर्षोल्लास से हुआ चातुर्मास प्रवेश
By EditorialPublished on
मेवाड़ उपसंघ भायंदर में साध्वी विनयप्रभा आदि ठाणा चार का चातुर्मास प्रवेश साधना सदन से शोभायात्रा के साथ शुरू होकर अंबेश भवन में संपन्न हुआ। शुरुआत सामायिक मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से हुई। स्वागत गीत महिला मंडल ने प्रस्तुत किया। चातुर्मास प्रवेश पर मेवाड़ संघ, उपसंघ घाटकोपर, मीरारोड, नालासोपारा, बोरीवली, वसई एवं बाहर गांव सूरत, नासिक, पुणे, उदयपुर एवं अन्य स्थानों से श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही
_202507041138416202.jpg)
x
_202507041138416202.jpg)
मुंबई। मेवाड़ उपसंघ भायंदर में साध्वी विनयप्रभा आदि ठाणा चार का चातुर्मास प्रवेश साधना सदन से शोभायात्रा के साथ शुरू होकर अंबेश भवन में संपन्न हुआ। शुरुआत सामायिक मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से हुई। स्वागत गीत महिला मंडल ने प्रस्तुत किया। चातुर्मास प्रवेश पर मेवाड़ संघ, उपसंघ घाटकोपर, मीरारोड, नालासोपारा, बोरीवली, वसई एवं बाहर गांव सूरत, नासिक, पुणे, उदयपुर एवं अन्य स्थानों से श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही। मेवाड़ संघ अध्यक्ष भेरुलाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, महावीर तातेड, लक्ष्मीलाल वडालमिया, मांगीलाल पामेचा, अंबालाल मेहता, सुन्दरलाल लोढ़ा, गणेशलाल मेहता, मोहनलाल सिसोदिया, हस्तीमल पोखरणा, प्रकाश मादरेचा, कृष्णा तलेसरा, मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी, लाजवंती बेन वडाला, बेबी बेन डागलिया एवं मेवाड़ संघ एवं महिला मंडल से पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मीरारोड संघ से अध्यक्ष तेजपाल मादरेचा एवं समस्त राजस्थानी जैन संघ से उमराव सिंह ओस्तवाल, दिलीप जैन, प्रवीण लुणावत एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भायंदर संघ के सुखलाल इटोदिया, बाबूलाल बोकडिया, प्रकाश सुराणा, मांगीलाल रांका, भूरालाल इटोदिया, ख्यालीलाल तलेसरा, भगवतीलाल संचेती, उमेश सिसोदिया, कन्हैयालाल मेहता, दिनेश कोठारी, सुरेश कोठारी, अशोक सकलेचा, भगवती लाल पामेचा, हिम्मत इंटोदिया, महावीर इटोदियाआदि सभी संघ सदस्यों के साथ ही भायंदर महिला मंडल अध्यक्षा सीता सुराणा, मंत्री रेखा मेहता, कमला वडाला, धापू बाई मेहता, उगमबाई परमार, साधना कागरेचा, ललिता सिसोदिया, स्नेहलता तलेसरा निवर्तमान अध्यक्षा सरोज पगारिया, यशोदा पामेचा, कंकू सुराणा, आजाद मेहता एवं महिला मंडल सदस्यों की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस अवसर पर साध्वीवृंद ने कहा कि यह चातुर्मास हमारे आत्म कल्याण के लिए है। हमें स्वयं को जानना पहचान है और क्रोध, मान माया लोभ का त्याग कर दान धर्म शील तप से अपने कर्मों की निर्जरा करनी है। चातुर्मास में आपको सिर्फ 5 दिन अर्थात प्रतिदिन एक घंटा जिनवाणी श्रवण के लिए यहां अवश्य उपस्थित रहना है। मांगलिक साध्वी विनय प्रभा ने दिया गया। कार्यक्रम के सहयोगियों और अतिथियों का स्वागत संघ ने किया। प्रवेश पर घाटकोपर अध्यक्ष हिम्मत रांका संघ की बस लेकर आए हुए थे। संचालन संघ के मंत्री संपत पामेचा एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष तेज प्रकाश मेहता ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजीत बोकडिया, योगेश सिसोदिया, हेमंत संचेती, संपत कटारिया, राकेश पामेचा, मुकेश मेहता एवं उनकी पूरी टीम सक्रिय रही। कन्या मंडल अध्यक्ष विधि सुराणा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेश कागरेचा और महेंद्र कोठारी के साथ सागरमल कोठारी आदि का विशेष योगदान रहा। व्यवस्था में नवीन मेहता, ललित बोहरा, राजेंद्र लोढ़ा, तेजपाल मेडतवाल, दिनेश कटारिया, रुपेश इटोडिया आदि कार्यकर्ता तत्पर रहे। यह जानकारी संघ के सहमंत्री प्रवीण पगारिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
