✕
क्या 7 जुलाई को शेयर बाजार और बैंक रहेंगे बंद; जानें पूरी सच्चाई!
By EditorialPublished on
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला और बेहद अहम महीना होता है। इस दिन शिया समुदाय के लोग करबला के युद्ध में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हैं और गम मनाते हैं। मुहर्रम को लेकर देशभर में कई जगहों पर सार्वजनिक छुट्टियां होती हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 7 जुलाई को बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे? आइए जानते हैं इसका पूरा शेड्यूल।
_202507041905062124.png)
x
_202507041905062124.png)
इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम को लेकर देशभर में लोग तैयारी कर रहे हैं। मुहर्रम की 10वीं तारीख को 'यौम-ए-आशूरा' कहा जाता है, जो इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर शिया समुदाय के लोग मातम करते हैं और करबला की घटना को याद करते हैं।
किस दिन होगी छुट्टी ?
भारत सरकार के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल मुहर्रम की तारीख 6 जुलाई को तय की गई है। लेकिन 6 जुलाई रविवार होने के कारण अलग से कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा। अगर चांद देखने के हिसाब से मुहर्रम 7 जुलाई को मनाया जाता है, तो कुछ राज्यों में इस दिन अवकाश घोषित हो सकता है।
अभी तक ज्यादातर सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों ने 7 जुलाई की छुट्टी का कोई जिक्र नहीं किया है। CBSE के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार भी 6 जुलाई को ही मुहर्रम की संभावित तारीख बताई गई है।
क्या बैंकों में छुट्टी होगी ?
7 जुलाई को अगर मुहर्रम मनाया जाता है तो कुछ राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी बैंक या राज्य सरकार की ओर से 7 जुलाई को छुट्टी का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या शेयर बाजार रहेगा बंद ?
जहां तक शेयर बाजार की बात है, तो 7 जुलाई को कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं होने के कारण बाजार खुले रहेंगे। NSE और BSE में सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी।
मुहर्रम की छुट्टी को लेकर स्थिति फिलहाल चांद देखने और राज्य सरकारों के फैसले पर निर्भर है। 6 जुलाई को रविवार होने के कारण अगर मुहर्रम 7 जुलाई को मनाया जाता है तो कुछ राज्यों में छुट्टी घोषित की जा सकती है, लेकिन शेयर बाजार और बैंकों में छुट्टी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
