Mumbai
मुंबई। तेरापंथी सभा, मुंबई की सामाजिक सौहार्द्र एवं संवाद यात्रा के तहत मुंबई सभा अध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, यात्रा संयोजक मनोहर गोखरु का काजुपाड़ा आगमन हुआ। काजुपाड़ा युवक परिषद अध्यक्ष अंकुर सिंघवी ने स्वागत किया। मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने सभा के विभिन्न उपक्रमों, गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। यात्रा संयोजक मनोहर गोखरु ने स्वस्थ जीवन शैली और परिवार के आपसी संवाद की आवश्यकता को बताया। अंजु चौधरी, अंकुर सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष अनिता पगारिया, नरेश पगारिया ने गतिविधियों की जानकारी दी। महावीर चौधरी, संजय चौधरी ने भी विचार रखे। संचालन दिनेश सुतरिया ने किया। राकेश चौधरी के आभार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story