रामायण में अमिताभ बच्चन की एंट्री; रावण से होगी जबरदस्त टक्कर
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 3 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर राम के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आए। इस टीजर के सामने आने के बाद से ही दर्शक बाकी किरदारों को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। फिल्म में कौन-कौन से कलाकार कौन-से पात्र निभा रहे हैं, इसे लेकर धीरे-धीरे खुलासे हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा। अभी फिल्म की रिलीज में एक साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन इसका बज़ काफी तेज़ी से बन रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं।
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे, जबकि रावण के किरदार में यश नजर आएंगे। सीता के रोल में सई पल्लवी दिखाई देंगी और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे होंगे और राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल नजर आएंगे। रानी कौशल्या के किरदार में इंदिरा कृष्णन और कैकयी के रूप में लारा दत्ता दिखाई देंगी।
राजा जनक के रोल में अनिल कपूर नजर आएंगे, जबकि अमिताभ बच्चन जटायु का किरदार निभाएंगे। भरत के रूप में आदिनाथ कोठारे, मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा, कुंभकरण के रूप में बॉबी देओल और विभीषण के रोल में विजय सेतुपति दिखाई देंगे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
इसके अलावा मेघनाथ के किरदार में विक्रांत मैसी, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल नजर आएंगी। भगवान शिव के किरदार में मोहित रैना, भगवान इंद्र के रूप में कुणाल कपूर और विद्युतजीवा के रोल में विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं।
हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से पूरी स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और मीडिया खबरों में इन नामों की चर्चा जोरों पर है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही मेकर्स पूरी कास्ट और उनके लुक्स से पर्दा उठाएं।
Editorial

Editorial

Next Story