✕
पूर्व नगरसेवक से मारपीट, मामला दर्ज
By EditorialPublished on
भाईंदर पश्चिम में भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल के साथ मारपीट कर उनके गले से सोने की चेन जबरदस्ती छीनकर लूट करने की शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में भाईंदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

x

मुंबई। भाईंदर पश्चिम में भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल के साथ मारपीट कर उनके गले से सोने की चेन जबरदस्ती छीनकर लूट करने की शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में भाईंदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। भाईंदर पश्चिम के बालाजी नगर में एक चाय की टपरी पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे चाय की दुकान में आरोपी भैरूमल से यह पूछा गया कि वह 23 जून को क्यों गाली-गलौच कर रहा था। इस पर उसने दोबारा गाली दी और मारपीट की। इस झड़प में खंडेलवाल के गले की चेन जबरदस्ती छीन ली गई, ऐसी शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस स्टेशन में जबरन चोरी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत शिंदे द्वारा की जा रही है।
Next Story
Related News
X

