AI की मार! माइक्रोसॉफ्ट रिपोर्ट में 40 नौकरियां खतरे में
Microsoft AI Report :
माइक्रोसॉफ्ट की एक ताज़ा स्टडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में AI का सबसे ज्यादा असर उन नौकरियों पर पड़ेगा जो टेक्स्ट, भाषा, डेटा और विश्लेषण से जुड़ी हुई हैं। इनमें ट्रांसलेटर्स, राइटर्स, इतिहासकार, सेल्स और कस्टमर सर्विस से जुड़े प्रोफेशनल्स प्रमुख हैं।
इस स्टडी में 40 ऐसी नौकरियों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें AI से "हाई ओवरलैप" वाली कैटेगरी में रखा गया है, यानी जहां AI इंसानों की जगह आसानी से काम कर सकता है।
सबसे ज्यादा खतरे में कौन ?
माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरप्रेटर्स और ट्रांसलेटर्स, सोशल साइंस रिसर्च असिस्टेंट, इतिहासकार, पत्रकार, टेक्निकल राइटर्स, एडिटर्स, डेटा एनालिस्ट, पब्लिक रिलेशन प्रोफेशनल्स, और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव जैसी नौकरियां सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली हैं।
स्टडी में कहा गया है कि इन प्रोफेशन में पहले से ही ChatGPT, Copilot जैसे टूल्स का इस्तेमाल हो रहा है और आगे चलकर यह जरूरत से अधिक निर्भरता बन सकती है, जिससे इंसानी नौकरियों पर सीधा असर होगा।
ये हैं AI से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 टॉप नौकरियां :
  • ट्रांसलेटर और इंटरप्रेटर
  • इतिहासकार
  • टेक्निकल और कंटेंट राइटर
  • एडिटर और प्रूफरीडर
  • कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव
  • सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
  • पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट
  • बिजनेस और मार्केट एनालिस्ट
  • डेटा साइंटिस्ट
  • रिपोर्टर और पत्रकार
AI से कम प्रभावित प्रोफेशन :
माइक्रोसॉफ्ट स्टडी में यह भी बताया गया है कि फिजिकल और मैनुअल काम से जुड़ी नौकरियां जैसे कि कंस्ट्रक्शन वर्कर, मशीन ऑपरेटर, टायर बिल्डर, सीमेंट मिक्सर, हाउसकीपिंग, डिशवॉशर और मसाज थेरेपिस्ट आदि फिलहाल AI से कम प्रभावित रहेंगी क्योंकि इनमें उच्च तकनीकी सेंसिंग, मानवीय संवेदना और फिजिकल स्किल की जरूरत होती है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
AI से डर नहीं, समझ जरूरी :
माइक्रोसॉफ्ट ने रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया कि AI का उद्देश्य इंसानों की जगह लेना नहीं है, बल्कि यह "को-पायलट" की तरह काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यानी AI इंसान के साथ मिलकर काम को और बेहतर बना सकता है। कंपनियों और प्रोफेशनल्स को अब यह सीखना होगा कि AI के साथ तालमेल बिठाकर कैसे काम किया जाए।
AI से खतरे वाली नौकरियां 2025 नामक इस स्टडी ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि भविष्य की नौकरियों के लिए तकनीकी समझ और AI लिटरेसी ज़रूरी हो गई है। AI उन जॉब्स को सबसे पहले प्रभावित करेगा जो रूटीन और रिपीटेबल हैं, वहीं इंसानी रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले प्रोफेशन अभी भी सुरक्षित हैं। इसलिए आने वाले वर्षों में काम करने के तरीकों को बदलना और AI के साथ तालमेल बैठाना समय की मांग है।
Next Story