दो धार्मिक नगरी अब ट्रेन से जुड़ीं ; 18 स्पेशल ट्रेनों की सौगात
भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास तोहफा देते हुए दो प्रमुख धार्मिक स्थलों – साईंनगर शिरडी और तिरुपति – को जोड़ने वाली 18 विशेष साप्ताहिक ट्रेनों की घोषणा की है। ये विशेष रेल सेवाएं न केवल भक्तों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगी, बल्कि श्री साईं बाबा और श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन को भी पहले से अधिक सुलभ बनाएंगी।
ट्रेन संचालन का शेड्यूल :
  • 07638 (साईनगर शिरडी – तिरुपति) :
    यह विशेष साप्ताहिक ट्रेन 4 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 तक हर सोमवार शाम 7:35 बजे साईंनगर शिरडी से रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 1:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। (कुल 9 फेरे)
  • 07637 (तिरुपति – साईनगर शिरडी)
    यह विशेष ट्रेन 3 अगस्त 2025 से 28 सितंबर 2025 तक हर रविवार सुबह 4:00 बजे तिरुपति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे शिरडी पहुंचेगी। (कुल 9 फेरे)
ट्रेनों के प्रमुख ठहराव :
कोपरगाँव, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, परली वैजनाथ, लातूर रोड, बीदर, सिकंदराबाद, नालगोंडा, गुडूर, रेनिगुंटा सहित कुल 26 स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।
कोच संरचना :
  • 2 एसी 2-टियर
  • 4 एसी 3-टियर
  • 6 स्लीपर क्लास
  • 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
  • 1 सेकंड सिटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन
  • 1 जनरेटर वैन
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
टिकट बुकिंग की जानकारी :
ट्रेन संख्या 07638 के लिए आरक्षण 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा। टिकट सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और www.irctc.co.in पर उपलब्ध रहेंगे। अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग UTS ऐप या स्टेशन काउंटर के जरिए की जा सकती है, सामान्य सुपरफास्ट शुल्क के अनुसार।
अधिक जानकारी के लिए :
  • www.enquiry.indianrail.gov.in
  • NTES ऐप डाउनलोड करें
Editorial

Editorial

Next Story