Russia Earthquake 2025: रूस में प्रकृतिक परमाणु हमला ; 88 तीव्रता से दहशत
तुर्किए, थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब Russia Earthquake 2025 ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। 30 जुलाई 2025 को रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप ने विनाश की नई कहानी लिख दी। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद समुद्र में उठी त्सुनामी की लहरों ने तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। यह इस साल का ही नहीं, बल्कि हाल के वर्षों का भी सबसे भयानक भूकंप माना जा रहा है।
हिरोशिमा बमों से भी कई गुना शक्तिशाली :
भूकंप की विनाशकारी शक्ति को समझाने के लिए वैज्ञानिकों ने इसकी तुलना हिरोशिमा परमाणु बम से की है। रिसर्चगेट की स्टडी के अनुसार, यह भूकंप 6.27 मिलियन टन टीएनटी के बराबर ऊर्जा छोड़ता है, जो 10,000 से 14,300 हिरोशिमा बमों जितनी ताकत रखता है। 1945 में हिरोशिमा पर गिरा परमाणु बम 15 किलोटन टीएनटी के बराबर था, और 8.8 तीव्रता का भूकंप उससे हजारों गुना शक्तिशाली निकला।
रिक्टर स्केल पर हर अंक का मतलब होता है 31.6 गुना ताकतवर भूकंप :
भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का उपयोग होता है। यह एक लॉगरिदमिक स्केल है, यानी हर एक अंक बढ़ने पर भूकंप की ताकत 31.6 गुना बढ़ जाती है। ऐसे में 8.8 तीव्रता का भूकंप, 7.8 तीव्रता के मुकाबले 31.6 गुना और 6.8 तीव्रता से करीब 1000 गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है।
क्यों खतरनाक है Russia Earthquake 2025 ?
8.8 तीव्रता का भूकंप "ग्रेट अर्थक्वेक" श्रेणी में आता है। इससे निकलने वाली ऊर्जा 9 x 10^17 जूल्स होती है। यही वजह है कि यह न केवल इमारतों को गिरा सकता है, बल्कि पूरे शहरों को खंडहर में तब्दील करने की ताकत रखता है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!

सुनामी का कहर : जापान और अमेरिका भी अलर्ट पर
भूकंप के बाद समुद्र में उठी त्सुनामी की लहरों ने तटीय इलाकों में तबाही मचाई। चीन के शंघाई में 2.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया में भी त्सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Russia Earthquake 2025 न सिर्फ रूस बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि कुदरत के सामने इंसानी टेक्नोलॉजी और संरचनाएं बेहद कमजोर हैं। हिरोशिमा जैसे 14,300 परमाणु बमों जितनी ताकत रखने वाला यह भूकंप आने वाले समय में आपदा प्रबंधन और निर्माण नीतियों को फिर से सोचने पर मजबूर कर सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story